चित्रकूट में महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विस्वविधालय में पिछले दिनों छात्रो द्वारा उठाई जा रही विभिन्न मांगे जो छात्र हित के लिए अत्यंत आवश्यक है समय समय से इन मांगों को लेकर छात्र हमेशा ही अपनी मांग को रखते है जो छात्र कल्याण के लिए जरूरी भी है परंतु पिछले दिनों एक मांग को लेकर पूरे चित्रकूट की राजनीति को गरम कर दिया है विश्वविद्यालय के कैंपस के अंदर बनी रोड जिसको अभी बने 20 दिन भी नही हुए वो पूरी तरह उखड़ने लगी है जिसकी गुणवत्ता बहुत ही कमजोर बताई जा रही है !
पिछले दिनों अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता एवम् विश्वविद्यालय अध्यक्ष विवेक मिश्रा ने इस मुद्दे को लेकर विश्वविद्यालय कुलपति को ज्ञापन भी दिया था किंतु इस पर अभी कोई विशेष प्रक्रिया विश्व विद्यालय प्रशासन द्वारा नही दिखाई जा रही है परंतु छात्र नेता विवेक लगातार इस मुद्दे को लेकर कुलपति को घेर रहे है बता दे की अध्यक्ष जी ने इस मुद्दे को लेकर कुलपति जी को सचेत किया है की अगर आप अगले 15 दिन में कोई निर्णय नहीं लेते तो इस बात की शिकायत वो शासन के आला अधिकारियों से शिकायत करेंगे साथ ही विवेक द्वारा एक ज्ञापन माननीय राज्यपाल एवम् मुख्यमंत्री के नाम पर भी लिखा गया है
रिपोर्ट सूरज श्रीवास्तव
मो.9519249671





