चित्रकूट में बजरंग इंटर कॉजेल सपहा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ महाकुंभ अभियान के तहत युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आयोजित ब्लाक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमे मुख्य अतिथि गिरीश चतुर्देवी (ग्राम प्रधान रुकमा बुजुर्ग) , विशिष्ट अतिथि मीरा भारती (जिला पंचायत सदस्य), श्याम सुंदर जी ( क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा. वि. द. अधिकारी चित्रकूट), अवधेश प्रताप सिंह (क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चित्रकूट) राजेश सिंह (जिला युवा कल्याण एवं प्रा. वि. द. अधि. चित्रकूट) कमलेश प्रसाद जी (प्रधानाचार्य ब. इ. का. सपहा) एवं मुकेश कुमार (अध्यक्ष ग्रामीण मेधा अभिनंदन समिति पाठाक्षेत्र) ,जगजीवन पटेल, सुशील सिंह, राकेश सिंह, एवं सभी समिति के सदस्य और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
इसके अंतर्गत दौड़, लंबी कूद, खो- खो, गोला फेंक, बालीबाल, एवं कबड्डी प्रतियोगितायें संपन्न कराई गई, एवं विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
रिपोर्ट सूरज श्रीवास्तव
9519249671




