नई दिल्ली: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में वर्ष 2021 में कुल 4,12,432 सड़क दुर्घटनाएं हुईं जिनमें 1,53,972 लोगों की जान चली गई जबकि 3,84,448 लोग घायल हो गए। ‘भारत में सड़क दुर्घटनाएं-2021’ शीर्षक से प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया कि दुर्घटनाओं से संबंधित प्रमुख संकेतकों ने 2019 की तुलना में 2021 में बेहतर प्रदर्शन किया है। इसमें कहा गया, ‘2021 में 2019 की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में 8.1 प्रतिशत की और घायलों की संख्या में 14.8 प्रतिशत की कमी आई। हालांकि, 2019 की समान अवधि की तुलना में 2021 में सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर में 1.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई।’
Contact Us For Advertising:
info@charchaaajki.in




