Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

दुबई के पहले मंदिर में दर्शन शुरू

sampurantoday by sampurantoday
October 6, 2022
in देश-दुनिया
0
मैक्सिको के सिटी हॉल में फायरिंग
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दुबई का पहला मंदिर दशहरे पर आम लोगों के लिए खुल गया। इसका औपचारिक उद्घाटन मंगलवार रात हुआ। बुधवार से 16 देवी-देवताओं के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। सफेद संगमरमर से बने इस मंदिर के पास ही गुरुद्वारा और चर्च भी हैं।

मंदिर निर्माण में UAE के रूलर्स और कम्युनिटी डेपलपमेंट अथॉरिटी ने अहम भूमिका निभाई। यहां डिजिटल लाइब्रेरी और वैदिक लैंग्वेज क्लासेज भी होंगी।

मंगलवार शाम मंदिर का उद्घाटन UAE के कैबिनेट मिनिस्टर शेख नह्यान बिन मुबारक अल नह्यान ने किया। UAE में भारत के एम्बेसेडर संजय सुधीर भी इस मौके पर मौजूद रहे।
उद्घाटन समारोह में कई धर्मों के धर्मगुरू भी मौजूद रहे। इन लोगों के संक्षिप्त भाषण दिए। इसके बाद बेसमेंट में बने बैंक्विट हॉल में भोजन हुआ।
मंदिर में कुल 16 देवी देवताओं की प्रतिमाएं हैं। इनकी विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई। आज से आम श्रद्धालु इन सभी प्रतिमाओं के दर्शन कर सकेंगे।
यह मंदिर जाबेल अली एरिया में है। इस इलाके को ‘वर्शिप विलेज’ या पूजा गांव भी कहा जाता है। इसकी वजह यह है कि यहां 6 चर्च और सिख श्रद्धालुओं के लिए बेहद खूबसूरत गुरू नानक दरबार गुरुद्वारा भी है।
‘गल्फ न्यूज’ के मुताबिक- मंदिर में सभी देशों और मजहब के लोग आ सकते हैं। यहां सिखों का पवित्र ग्रंथ गुरू ग्रंथ साहिब भी मौजूद है। मंदिर की दीवारों पर खूबसूरत और बारीक नक्काशी भी देखी जा सकती है।
मंदिर का आर्किटेक्चर देखते ही बनता है। यहां एक बड़ा प्रार्थना सभागार है। इसी में ज्यादातर देवी-देवताओं की प्रतिमाएं हैं। इसकी सफेद दीवारों के ऊपर 3D प्रिंट वाला गुलाबी रंग का कमल पुष्प बनाया गया है।
यहां डिजिटल लाइब्रेरी है। वैदिक भाषा से जुड़ी जानकारी के लिए फिजिकल और ऑनलाइन क्लासेज भी ऑर्गनाइज की जाएंगी। जरूरतमंदों की मदद के लिए मेडिकल और एजुकेशनल फेसेलिटीज भी होंगी।
मंदिर की छत पर पीतल की सैकड़ों घंटियां लगाई गई हैं और ये यहां के हर हिस्से में नजर आती हैं। एंट्री सिर्फ QR-code बेस्ड अपॉइंटमेंट बुकिंग सिस्टम से होगी। यहां आने वाले हर श्रद्धालु को सोशल डिस्टेंसिंग रखनी होगी।.
मंदिर में ज्यादातर हिस्से को सफेद संगमरमर से तैयार किया गया है। कई जगहों पर काले संगमरमर का इस्तेमाल भी किया गया है। मूर्तियां जयपुर, कन्याकुमारी और मदुरई के कुशल कारीगरों ने तराशी हैं।
यहां हिंदी और अरबी में निर्देश लिखे गए हैं। किचन में एक बार में एक हजार लोगों के भोजन तैयार होगा। अबुधाबी में भी एक मंदिर तैयार बन रहा है। यह अगले साल दिवाली तक तैयार हो जाएगा। इसकी तारीख फिलहाल तय नहीं है।
‘खलीज टाइम्स’ के मुताबिक- यह मंदिर वास्तव में सिंधी गुरु दरबार टेम्पल का एक्सटेंशन है, जो UAE का सबसे पुराना मंदिर है। नए मंदिर का शिलान्यास फरवरी 2020 में किया गया था।निर्माण में UAE सरकार ने पूरा सहयोग प्रदान किया है।
अंदर के पिलर्स की डिजाइन गुजरात के सोमनाथ मंदिर से प्रेरित है। शिखर हिंदू मंदिर के नागर शैली से प्रेरित हैं। मंदिर के निर्माण पर अनुमानित तौर पर 550 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इसका शिखर पूरी तरह पीतल का है, यह काफी दूर से नजर आता है
Previous Post

केमिस्ट्री का नोबेल 3 वैज्ञानिकों को

Next Post

IVF के जरिए कुंवारी लड़कियों को मां बनने की आजादी, लेकिन शादी स्थानीय लड़कों से ही करनी होगी

Next Post
मैक्सिको के सिटी हॉल में फायरिंग

IVF के जरिए कुंवारी लड़कियों को मां बनने की आजादी, लेकिन शादी स्थानीय लड़कों से ही करनी होगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .