चित्रकूट में आज दिनाँक-07.01.2023 को पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट वृंदा शुक्ला के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात राजकमल के पर्यवेक्षण में यातायात निरीक्षक मनोज कुमार एवं टीएसआई योगेश कुमार यादव मय टीम द्वारा भरतकूप थाना क्षेत्र में भारी वाहन तथा 02/04 पहिया वाहनों की चेकिंग की गयी । चेकिंग के दौरान हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट, ओवरलोड, 03 सवारी, बिना हेलमेट/सीट बेल्ट, ओवरस्पीड, बिना नम्बर प्लेट की चेकिंग की गयी । चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट लगवाने हेतु तथा धीमी गति से वाहन चलाने हेतु निर्देश दिये गये । यातायात प्रभारी द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देकर पालन करने हेतु बताया गया । वाहन चेकिंग के दौरान 21 ट्रको से 01 लाख 05 हजार रूपये पेण्डिंग ई-चालान किया गया । 02/04 पहिया वाहन चालकों को हेलमेट/सीट बेल्ट अवश्य लगाने हेतु बताया तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने हेतु बताया गया ।
रिपोर्ट सूरज श्रीवास्तव
मो.9519249671






