Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

दीपावली पर जलाए गए एक दीये ने मिटाया पीढ़ियों का अंधकार, सीएम योगी ने जंगल में बसे वनटांगियों को दिलाई पहचान

Sandeep Bharangar by Sandeep Bharangar
November 9, 2023
in उत्तर प्रदेश
0
दीपावली पर जलाए गए एक दीये ने मिटाया पीढ़ियों का अंधकार, सीएम योगी ने जंगल में बसे वनटांगियों को दिलाई पहचान
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गोरखपुर। वैसे तो लंका विजय के बाद प्रभु श्रीराम के अयोध्याजी आगमन का हर्ष दुनिया भर के सनातनी मनाते हैं, लेकिन यह पर्व वनटांगिया गांव जंगल तिनकोनिया नंबर तीन में दोहरी खुशी का कारण है। इसी अवसर पर 2009 में यहां वह दीया आलोकित हुआ, जिसके प्रकाश से पीढ़ियों के तिमिर का नाश हो चुका है। देश-समाज से पूरी तरह कटे वनवासियों के बीच यह दीप योगी आदित्यनाथ ने जलाया था, जो पुन: यहां दीपावली मनाने आने वाले हैं। उनके आगमन की आहट से यहां के लोगों का मन अवध बन गया है। जो कभी वंचित वनवासी थे वो अब देश के सम्मानित नागरिक के रूप में समस्त मूलभूत सुविधाओं के अधिकारी हैं। अपने उद्धारक की पूरे गांव को प्रतीक्षा है। इसीलिए तो यहां आकर मुख्यमंत्री दीप जलाएंगे, तब ही हर घर में दीपोत्सव शुरू होगा।

हर साल यहां दिवाली मनाते हैं सीएम योगी

मुख्यमंत्री हर वर्ष इसी गांव में दीप पर्व मनाते हैं। इस बार भी उनके आगमन की तैयारी जोरों पर है। कुसम्ही जंगल में गऊएं चराते लोग हों या लकड़ियां बीनने वाली महिलाएं, योगी आदित्यनाथ का नाम सुनते ही चेहरे चमक जाते हैं। बियाबान में यह एक नाम पूरा रास्ता सहज कर देता है।

‘योगीजी के चलते हुआ है गांव का कायाकल्प’

लोग पूरी तसल्ली से रास्ता बताते हैं और हम पहुंच जाते हैं उस स्थल पर जहां मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उतरना है। पास में स्थित मैदान पर पंडाल सहित मंच बनाने का काम तेजी से चल रहा है। यहीं संध्या मिलती हैं। पूछते ही कह उठती हैं- योगीजी के चलते गांव का कायाकल्प हो चुका है। जहां के लोगों के पास वोट देने का अधिकार तक नहीं था उन्हें अब आवास, घरेलू गैस, शौचालय, पेंशन सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

यहां के बच्चों के लिए कंपोजिट स्कूल बन चुका है। माधुरी भव्य दीपोत्सव का हिस्सा बनने के लिए मायके आई हैं। कहती हैं कि वह दिन भी देखा है, जब यहां के लोग बीमार पड़ते थे तब कीचड़ भरे रास्तों से अस्पताल जाने में ही जान चली जाती थी, मुख्य मार्ग छोड़िए, गली-गली में इंटरलाकिंग है।

कुछ दूरी पर सहादा पीट रही सरिता देवी, रीमा और गंगा दिखती हैं। ये बताती हैं कि योगी जी के आगमन पर पूरे गांव की महिलाओं ने घर लीपकर रंगोली सजाने की तैयारी कर रखी है। कुछ कदम दूर मुखिया रामगनेश का घर है। दीपावली पर यहीं योगी दीप जलाते हैं। रामगनेश की पत्नी लक्ष्मीना ने इस बार भी गुड़ और दही की व्यवस्था कर ली है।

पास में ही गुरु गोरक्षनाथ हिंदू विद्यालय पर जुटी भीड़ ध्यान खींच लेती है। वहां पहुंचते ही पता चलता है कि अंगद, मुन्ना, राजू, गुटरा देवी सहित बहुत से लोग आयुष्मान कार्ड लेने पहुंचे हैं। कैंप लगाकर सबको कार्ड दिए जा रहे हैं। बाहर चकाचक वाटर पोस्ट शहर के मोहल्लों को टक्कर देता दिखता है। ऐसा ही वाटर पोस्ट कंपोजिट स्कूल के सामने है, जो अब विद्यालय के बच्चों से घिरा है। यहां हर घर के आगे वाटर सप्लाई का नल है। पूछने पर पता चला कि दीपावली पर योगीजी हर घर नल योजना शुरू करेंगे।

क्या कहते हैं गांव के मुखिया

दीपावली पर योगी जी गांव आते हैं और यहीं त्योहार मनाते हैं। यहां के लोगों को न वोट देने का अधिकार था और न तो कोई सुविधा। योगी जी मुख्यमंत्री बने तो 17 अक्टूबर, 2017 को हमें नागरिक के रूप में सम्मान दिलाने के साथ ही अपनी जमीन पर ईंट रखने का हक भी दे दिया। योगी जी हमारे महानायक हैं। -रामगनेश, मुखिया, जंगल तिनकोनिया-तीन

Tags: अंधकारजंगलदीपावलीदीयेबसेवनटांगियोंसीएम योगी
Previous Post

यूपी के पूर्व मंत्री और BJP विधायक आशुतोष टंडन का निधन, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक

Next Post

सुप्रीम कोर्ट में ईदगाह कमेटीकी विशेष याचिका पर सुनवाई कल, जस्टिस अहसानउद्दीन अमानुल्लाह पीठ में शामिल

Next Post
सुप्रीम कोर्ट में ईदगाह कमेटीकी विशेष याचिका पर सुनवाई कल, जस्टिस अहसानउद्दीन अमानुल्लाह पीठ में शामिल

सुप्रीम कोर्ट में ईदगाह कमेटीकी विशेष याचिका पर सुनवाई कल, जस्टिस अहसानउद्दीन अमानुल्लाह पीठ में शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

बांग्लादेश की अवामी लीग का रजिस्ट्रेशन कैंसिल, नहीं लड़ पाएगी चुनाव

बांग्लादेश की अवामी लीग का रजिस्ट्रेशन कैंसिल, नहीं लड़ पाएगी चुनाव

May 13, 2025
‘वो’ के चक्कर में पूरा परिवार खत्म! पति ने की पत्नी और बच्चों की हत्या… फिर कर लिया सुसाइड

‘वो’ के चक्कर में पूरा परिवार खत्म! पति ने की पत्नी और बच्चों की हत्या… फिर कर लिया सुसाइड

May 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .