Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया चन्दौली, मुठभेड़ में 8 बदमाशों को लगी गोली, दिन में रैकी कर रात में घटना को देते थे अंजाम

sampurantoday by sampurantoday
January 18, 2024
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया चन्दौली, मुठभेड़ में 8 बदमाशों को लगी गोली, दिन में रैकी कर रात में घटना को देते थे अंजाम
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चंदौली जिले में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी है। इसी क्रम बुधवार की रात बावरिया गिरोह के बदमाशों संग पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें कुल आठ बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। सभी बदमाशों को पैर में गोली लगी है। घायलों को इलाज के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कुछ बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। अन्य विधिक कार्रवाई जारी है।​​​​​​​

यह है पूरा मामला

पहली घटना सकलडीहा में हुई। इंस्पेक्टर को सूचना मिली कि बावरिया गिरोह के सदस्य बाजार से दूर एक स्थान पर शाम से ही अस्थायी झोपड़ी बनाकर रहते हैं। देर रात्रि के बाद घटना को अंजाम देते हैं। बुधवार रात को यह सभी भोजापुर रेलवे क्रासिंग से स्टेशन जाने वाले रास्ते पर देशी शराब की दुकान के पास बगीचे में रुके थे। इसकी जानकारी इंस्पेक्टर राजीव प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दी।

सूचना का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने सभी की घेराबंदी के लिए सदर व सैयदराजा पुलिस को मदद के लिए लगा दिया। जब टीम बगीचे के पास पहुंचकर सड़क से बगीचे के लिए अलग- अलग दिशा से पहुंचने के उतर रही थी। इस बात का अंदाजा लगते ही सभी भागने लगे। वहीं दर्जनों की संख्या में टॉर्च व असलहे के साथ पुलिस की टीम देखकर उसमें से कुछ ने असलहे से हवाई फायरिंग शुरू कर कर दी।

इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अलग-अलग स्थान पर कुल चार सदस्य पुलिस की गोली से घायल होकर गिर पड़े। जबकि कुछ दूर रेलवे ट्रैक के रास्ते भागने में सफल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी सकलडीहा में भर्ती कराया। जहां से सभी को पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसमें बाबू सिंह काकू, बिजेंद्र, महेंद्र, लालू सभी थाना मिलकिया शाहजहांपुर के रहने वाले है। वहीं सकलडीहा इलाके में हुई मुठभेड़ की घटना के बाद पुलिस टीम फरार अन्य बदमाशों की तलाश में जुट गई।

पुलिस से बचने के लिए बदमाशों ने झोंकी फायरिंग

दूसरी घटना मुगलसराय-अलीनगर पुलिस की काम्बिंग के दौरान कैली रिंग रोड पर भी पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हुई। बदमाशों ने पुलिस से बचने व भागने की फिराक में फायरिंग झोंक दी। गोली अलीनगर इंस्पेक्टर की गाड़ी में लगी। जिसके जवाब में पुलिस टीम की फायरिंग में चार बदमाश घायल हो गए। जबकि दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। जानकारी के बाद मौके पर सीओ अनिरुद्ध सिंह पहुंचे। उन्होंने मौके का जायजा लिया।

घायलों में पर्वत गोसाई, बाबू गोसाई, मोहनपाल, महिपाल शामिल हैं। बता दें कि 10 जनवरी को अलीनगर थाना क्षेत्र के पंचफेडवा जीटी रोड पर एक आवासीय दुकान में दर्जनों की संख्या में घुसे लुटेरों ने दुकानदार के जगने पर मारपीट कर घायल कर दिया था। जिसकी जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल किया।

एसपी अनिल कुमार ने घटना अनावरण के लिए टीम गठित कर दिया था। पुलिस बावरिया गिरोह मानकर जांच कर रह थी। बताया जा रहा है कि यह गैंग नवंबर माह से ही जनपद में डेरा डालकर अलग- अलग क्षेत्र में रेकी कर रहे थे। बदमाशों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से सकलडीहा बाजार में बड़ी दुकानों की रैकी कर रहे थे। दिन में कागज व कपड़े से बने फूलों को बेचने के बहाने रेकी करते थे।

क्या कहते हैं अधिकारी

जनपद के अलीनगर व सकलडीहा में हुई अलग- अलग पुलिस मुठभेड़ में आठ बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। ये सभी दिन में रेकी करते थे बुधवार की रात घटना को अंजाम देते थे। इनके द्वारा पूर्व में पचाफेडवा में घटना कारित की गई थी। सभी पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराए जाने के साथ ही अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -डॉ अनिल कुमार, एसपी

Tags: Bavaria gangBavaria gang in ChandauliEncounter in ChandauliFiring between police and Bavaria gangFiring between police and miscreants
Previous Post

कानपुर IIT में PHD की छात्रा ने लगाई फांसी, 30 दिनों में 3 छात्रों ने किया सुसाइड

Next Post

22 जनवरी को पूरे उत्तर प्रदेश में बंद रहेंगी मांस-मदिरा की दुकानें, जारी हुआ आदेश

Next Post
22 जनवरी को पूरे उत्तर प्रदेश में बंद रहेंगी मांस-मदिरा की दुकानें, जारी हुआ आदेश

22 जनवरी को पूरे उत्तर प्रदेश में बंद रहेंगी मांस-मदिरा की दुकानें, जारी हुआ आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे जेपी नड्डा, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत

दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे जेपी नड्डा, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत

May 18, 2025
श्रीनगर में आतंकियों के 23 सहयोगियों पर PSA के तहत मामला दर्ज

श्रीनगर में आतंकियों के 23 सहयोगियों पर PSA के तहत मामला दर्ज

May 18, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .