Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

छत्तीसगढ़ी एक्टर का पैर कटने से बचाया:डॉक्टरों ने किया मेजर ऑपरेशन, 2 घंटे तक हुई सर्जरी

sampurantoday by sampurantoday
December 7, 2022
in छत्तीसगढ़
0
छत्तीसगढ़ी एक्टर का पैर कटने से बचाया:डॉक्टरों ने किया मेजर ऑपरेशन, 2 घंटे तक हुई सर्जरी
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सिम्स के डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर छत्तीसगढ़ी एक्टर का पैर कटने से बचा लिया। दरअसल, सड़क हादसे में घायल एक्टर के पैर की हड्‌डी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे दो घंटे की सर्जरी के बाद आर्थोपेडिक डिपार्टमेंट के डॉक्टरों ने ठीक किया। इस दौरान उनके घुटने से नीचे की एक-एक हड्‌डी को जोड़कर ऑपरेशन किया।

मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम कोनी में रहने वाले छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार व निर्माता ओंकार तिवारी (37) बीते 28 नवंबर को अपनी बाइक से जा रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वे दुर्घटना का शिकार हो गए। इस हादसे में ओंकार तिवारी का दायां पैर चक्के में फंस गया था। इससे उनके पैर की हड्डी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उंगलियां भी नहीं चल रही थी।

उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उनके पैर की हालत देखकर तत्काल सिम्स भेज दिया। सिम्स पहुंचने पर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक जांगड़े ने जांच की और बताया कि तत्काल सर्जरी नहीं की गई तो पैर काटना पड़ जाएगा।

डॉक्टरों की टीम ने दो घंटे तक की सर्जरी
उनके पैर की हड्‌डी को व्यवस्थित कर जोड़ने के लिए जल्द ऑपरेशन की जरूरत थी। लिहाजा, डॉ. दीपक जांगड़े ने वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एआर बेन, डॉ. आरके दास, डॉ. राजीव सकुजा के मार्गदर्शन में मरीज का जटिल ऑपरेशन शुरू किया। इस सर्जरी को पूरा करने में दो घंटे से ज्यादा का समय लगा। सर्जरी के दौरान टूटी हुई हड्डियों को लोहे के रॉड के सहारे जोड़ा गया। साथ ही उंगलियों को भी जोड़ा गया, ताकि भविष्य में भी उनकी उंगलियां काम करती रहे। सर्जरी के एक सप्ताह के बाद ओंकार के पैरों में सुधार आने लगा है और उनका पैर ठीक होने लगा है।

देरी होती तो काटना पड़ता पैर
सर्जरी करने वाले डॉ. दीपक जांगड़े ने बताया कि जब ओंकार को सिम्स लाया गया तब उनकी हालत गंभीर थी। पैर की हड्डी टूटकर बाहर आ गई थी, खून भी काफी बह गया था। यदि सर्जरी समय पर नहीं होती तो पैर काटने की नौबत आ सकती थी। ऐसे में समय रहते सही निर्णय लिया गया और सर्जरी कर उनके पैर को कटने से बचा लिया गया।

प्रदेश में जरुरतमंदों की सरकार ने की थी मदद

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मासूम हर्ष के इलाज के लिए हर मुमकिन मदद का ऐलान किया था। करीब 20 दिन पहले फुटपाथ पर फुटपंप से मासूम को सांसें देने का वीडियो वायरल हुआ था। सीएम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए इसके लिए कलेक्टर को निर्देश दिए थे। हर्ष को रायपुर के सरकारी मॉडल अस्पताल में भर्ती किया गया। 13 महीने का हर्ष इलाज के अभाव में परिजनों के साथ रायपुर एम्स के बाहर फुटपाथ पर रहने को मजबूर था। कवर्धा से आए 13 महीने के बच्चे को पांच महीने से मां फुटपंप से सांसें दे रही थी। बच्चे को ब्रेन ट्यूमर है और वो नाक से सांस नहीं ले सकता। अब कैंसर ने इसे घेर रखा है।

Previous Post

CG में 20 जगहों पर फ्री WiFi:147 करोड़ की स्मार्ट ट्रैफिक कंट्रोल योजना,473 जगहों पर लगेंगे कैमरे,ट्रैफिक रूल तोड़ा तो घर पहुंचेगा चालान

Next Post

CG में 46 हजार पोस्ट की लास्ट डेट आगे बढ़ी:हर जिले में लगेंगे प्लेसमेंट कैंप

Next Post
CG में 46 हजार पोस्ट की लास्ट डेट आगे बढ़ी:हर जिले में लगेंगे प्लेसमेंट कैंप

CG में 46 हजार पोस्ट की लास्ट डेट आगे बढ़ी:हर जिले में लगेंगे प्लेसमेंट कैंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

एलॉन मस्क का अमेरिकी राष्ट्रपति पर हमला- डॉनल्ड ट्रंप का नाम एपस्टीन फाइल में दर्ज

एलॉन मस्क का अमेरिकी राष्ट्रपति पर हमला- डॉनल्ड ट्रंप का नाम एपस्टीन फाइल में दर्ज

June 6, 2025
पलट गई गैंगरेप की कहानी, लड़की खुद बॉयफ्रेंड के साथ गई थी होटल, मां ने 4 लड़कों को करवा दिया था अरेस्ट

पलट गई गैंगरेप की कहानी, लड़की खुद बॉयफ्रेंड के साथ गई थी होटल, मां ने 4 लड़कों को करवा दिया था अरेस्ट

June 6, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .