Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

नियुक्ति पत्र देकर CM नीतीश ने रचा अनोखा रिकॉर्ड, कहा- जल्द देंगे 10 लाख नौकरी

Sandeep Bharangar by Sandeep Bharangar
November 2, 2023
in बिहार
0
नियुक्ति पत्र देकर CM नीतीश ने रचा अनोखा रिकॉर्ड, कहा- जल्द देंगे 10 लाख नौकरी
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पटना। बिहार ने गुरुवार को युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में पूरे देश में इतिहास रच दिया। देश में ऐसा पहली बार हुआ, जब एक विज्ञापन से निकली नियुक्ति की सूचना से 1.20 लाख 336 नियुक्त शिक्षकों को एक ही दिन नियुक्ति पत्र दिया गया।

इसके साथ ही, यह भी इतिहास में दर्ज हो गया कि राजधानी स्थित गांधी मैदान में नवनियुक्त 25 हजार शिक्षकों को आमंत्रित कर उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने हाथों से नियुक्ति पत्र दिया।

जल्द पूरा करेंगे 10 लाख नौकरी का वादा

बिहार में नौकरियों की बहार हैशटैग के साथ मुख्यमंत्री ने इस मौके पर यह भी भरोसा दे दिया कि आने वाले डेढ़ साल के भीतर वह दस लाख लोगों को नौकरी दिए जाने के वादे को पूरा कर देंगे। कई लोगों से मु्ख्यमंत्री ने कुछ वचन भी लिए।

नवनियुक्त शिक्षकों में 12 प्रतिशत दूसरे राज्यों के गांधी मैदान में आयोजित शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ने बिहार में बदले माहौल पर भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि बिहार में माहौल बदलने का ही यह असर है कि दूसरे राज्यों के लोग यहां नौकरी करने आ रहे हैं। राज्य की छवि बेहतर हुई है।

शिक्षक नियुक्ति में इन राज्यों के सफल अभ्यर्थी भी शामिल

नीतीश कुमार ने कहा कि सफल अभ्यर्थियों की सूची में केरल, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान, यूपी, पश्चिम बंगाल, झारखंड और दिल्ली के युवा भी शामिल हैं।

ओमान, कतर, सेना व अर्धसैनिक बलों की नौकरी छोड़कर पहुंचे सफल शिक्षकों की सूची में ऐसे नाम भी हैं, जो ओमान, कतर की नौकरी छोड़कर यहां आए और सफल हुए। इसी तरह कई नाम ऐसे भी हैं जो सेना व अर्धसैनिक बल में काम कर रहे थे।

शिक्षा मंत्री ने केके पाठक को आगे खड़ा कर…

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में यह दृश्य काफी रोचक रहा, जब मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को मंच पर खड़े होकर यह वचन देने को कहा कि अगले दो माह के अंदर वह शेष 1.20 लाख शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया आरंभ कर देंगे। इसके पहले भी उन्होंने केके पाठक पर चुटकी ली।

दरअसल, जब शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर अपने संबोधन में केके पाठक का नाम ले रहे थे, तब नवनियुक्त अध्यापक खूब ताली बजा रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने इसे देखा। मुझे यह समझ में आ गया कि केके पाठक ठीक काम कर रहे हैं।

दस लाख लोगों को नौकरी देने के वादे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डेढ़ साल में वह इसे पूरा करना चाहते हैं। आज बंटे नियुक्ति पत्र के अतिरिक्त 50 हजार प्रधानाध्यपक, 51 हजार सिपाही व पुलिस अधिकारी को नियुक्ति पत्र दिया गया है। पांच लाख लोगों को रोजगार का अवसर भी दिया गया है।

मामूली परीक्षा के बाद नियोजित शिक्षक भी बन जाएंगे राज्यकर्मी

मुख्यमंत्री ने नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिए जाने पर कहा कि मामूली परीक्षा के बाद वे स्थायी रूप से राज्यकर्मी बन जाएंगे। आखिर में लिया नए शिक्षकों से वचन अपने संबोधन के आखिर में उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों से यह वचन लिया कि वह अच्छे ढंग से पढ़ाएंगे। प्रश्न के अंदाज में उन्होंने यह बात शिक्षकों से पूछी और सभी ने समवेत स्वर में हामी भरी।

Tags: CMअनोखानियुक्ति पत्रनीतीशनौकरीरिकॉर्ड
Previous Post

यूपी में स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं की बदहाली के ल‍िए अखि‍लेश ने CM योगी को ठहराया ज‍िम्मेदार, कहा- भाजपा करती है झूठा दावा

Next Post

Aaj Ka Rashifal 03 November: मिथुन, सिंह और कुंभ राशि वालों को हो सकता है फायदा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Next Post
Aaj Ka Rashifal 03 November: मिथुन, सिंह और कुंभ राशि वालों को हो सकता है फायदा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 03 November: मिथुन, सिंह और कुंभ राशि वालों को हो सकता है फायदा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

बांग्लादेश की अवामी लीग का रजिस्ट्रेशन कैंसिल, नहीं लड़ पाएगी चुनाव

बांग्लादेश की अवामी लीग का रजिस्ट्रेशन कैंसिल, नहीं लड़ पाएगी चुनाव

May 13, 2025
‘वो’ के चक्कर में पूरा परिवार खत्म! पति ने की पत्नी और बच्चों की हत्या… फिर कर लिया सुसाइड

‘वो’ के चक्कर में पूरा परिवार खत्म! पति ने की पत्नी और बच्चों की हत्या… फिर कर लिया सुसाइड

May 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .