Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

सीएम योगी ने बजाया हिंदुत्व का बिगुल, बोले- देश व सनातन धर्म के प्रति हो जाएं चौकन्ना क्योंकि हो रहे प्रहार

Sandeep Bharangar by Sandeep Bharangar
October 11, 2023
in उत्तर प्रदेश
0
सीएम योगी ने बजाया हिंदुत्व का बिगुल, बोले- देश व सनातन धर्म के प्रति हो जाएं चौकन्ना क्योंकि हो रहे प्रहार
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश व सनातन धर्म के प्रति चौकन्ना हो जाएं, क्योंकि इन पर प्रहार हो रहे हैं। कुछ प्राथमिकताएं जीवन में जरूरी हैं। देश, धर्म, जाति-समाज व परिवार को प्राथमिकता में रखें। देश पहली प्राथमिकता होनी चाहिए और परिवार अंतिम, तभी देश आजादी के शताब्दी वर्ष तक महा ताकत बन सकेगा। यही प्राथमिकता व संकल्प भाईजी हनुमान प्रसाद पोद्दार का भी था।

मुख्यमंत्री योगी विश्व प्रसिद्ध धार्मिक पत्रिका ”कल्याण” के आदि संपादक व गृहस्थ संत भाई जी की 131वीं जयंती पर गीता वाटिका में बुधवार को आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

देश विरोधियों को पहचानना होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश व सनातन धर्म पर प्रहार करने वाले वे लोग हैं, जिन्हें भारत का विकास अच्छा नहीं लगता, जिन्हें देश की आध्यात्मिक और भौतिक प्रगति स्वीकार नहीं होती। ऐसे लोगों को पहचानना होगा, नहीं तो सनातन को कोसने वालों की तादाद बढ़ती जाएगी।

लोगों के मन में बसी है ”कल्याण” पत्रिका

योगी ने आगे कहा कि आजीवन भाई जी ने देश व सनातन के लिए कार्य किया। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन भारत एवं भारतीयता, भक्ति, वैराग्य और आध्यात्मिक शक्ति के उत्थान में लगाया। गीताप्रेस के संस्थापक सेठजी जयदयाल गोयंदका के सानिध्य में रहकर उन्होंने साहित्य साधना के द्वारा भारत की अभिनंदनीय आध्यात्मिक सेवा की। उनके द्वारा प्रकाशित ”कल्याण” पत्रिका भारतीय संस्कृति को मानने वाले लोगों के मन में बसी है।

सीएम योगी ने कहा कि सनातन धर्म सबके व समस्त चराचर जगत के कल्याण की बात करता है। सनातन धर्म में हर जाति को संरक्षण प्राप्त है। इसने कभी किसी जाति का विरोध नहीं किया।

समाधि स्थल पर अर्पित की पुष्पांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाईजी के समाधि स्थल पर भी गए और पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धा निवेदित की। उन्होंने दो बच्चों को खूब दुलारा और आशीर्वाद देकर उन्हें खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय संग्रहालय नई दिल्ली के महानिदेशक प्रो. बुद्ध रश्मि मणि, हरियाणा साहित्य एवं सांस्कृतिक अकादमी के उपाध्यक्ष प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री, भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद के निदेशक ओम जी उपाध्याय, हनुमान प्रसाद पोद्दार स्मारक समिति के सचिव उमेश सिंहानिया, संयुक्त सचिव रसेंदु फोगला, विष्णु प्रसाद अजित सरिया, प्रमोद मातनहेलिया उपस्थित रहे।

Tags: देशबिगुलसनातन धर्मसीएम योगीहिंदुत्व
Previous Post

पाकिस्तान में इंडिया के मोस्ट वांटेड आतंकी शाहिद लतीफ की गोली मारकर हत्या, पठानकोट हमले का था मास्टरमाइंड

Next Post

Aaj Ka Rashifal 12 October 2023: आज साईं बाबा मेहरबान हैं, इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत; जानिए मेष, वृष से लेकर मीन राशि का भविष्यफल

Next Post
Aaj Ka Rashifal 12 October 2023: आज साईं बाबा मेहरबान हैं, इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत; जानिए मेष, वृष से लेकर मीन राशि का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 12 October 2023: आज साईं बाबा मेहरबान हैं, इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत; जानिए मेष, वृष से लेकर मीन राशि का भविष्यफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे जेपी नड्डा, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत

दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे जेपी नड्डा, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत

May 18, 2025
श्रीनगर में आतंकियों के 23 सहयोगियों पर PSA के तहत मामला दर्ज

श्रीनगर में आतंकियों के 23 सहयोगियों पर PSA के तहत मामला दर्ज

May 18, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .