Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

यूपी के तराई ज‍िलों में कोहरे के साथ ठंड की दस्‍तक, कानपुर-लखनऊ सह‍ित कई ज‍िलों में तेजी से ग‍िरेगा पारा

Sandeep Bharangar by Sandeep Bharangar
October 24, 2023
in उत्तर प्रदेश
0
यूपी के तराई ज‍िलों में कोहरे के साथ ठंड की दस्‍तक, कानपुर-लखनऊ सह‍ित कई ज‍िलों में तेजी से ग‍िरेगा पारा
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों से सटे हुए ज‍िलों में गुलाबी ठंड का असर नजर आने लगा है। सुबह और शाम के साथ रात में भी सर्दी का एहसास होने लगा है। वहीं द‍िन में तेज धूप राहत दे रही है। कानपुर सह‍ित आसपास के मैदानी इलाकों में द‍िन में अभी भी गर्मी पड़ रही है। मौसम व‍िभाग ने लखनऊ सह‍ित प्रदेश के सभी ज‍िलों में जल्‍द ही तापमान में ग‍िरावाट दर्ज क‍िये जाने की संभावना जताई है।

कानपुर में बढ़ रहा रात का तापमान, सुबह हुई सर्द

दशहरा के मौके पर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शहर और आस-पास के इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना पूरी तरह से खत्म हो गई है। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के बाद आसमान में बादलों ने डेरा जमा रखा है जिससे रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अब कानपुर मंडल में मौसम शुष्क बना रहेगा। रात के तापमान ने फिर पलटा खाया है।

दो दिन पहले तेजी के साथ रात का तापमान नीचे गिरा और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री पर पहुंच गया था लेकिन इसके बाद से रात का तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। रविवार और सोमवार को एक-एक डिग्री की वृद्धि होने के बाद न्यूनतम तापमान सोमवार को 15 डिग्री पर पहुंच गया। इसके विपरीत दिन का अधिकतम तापमान दो दिन से 30.8 डिग्री पर स्थिर बना हुआ है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर पंजाब व राजस्थान में तो रहेगा लेकिन कानपुर में इसका असर बिल्कुल नही दिख रहा है। इस वजह से हल्की बूंदाबांदी की जो आशंका थी अब वह भी खत्म हो गई है। आसमान पर हल्के बादल छाए रहने की वजह से रात का तापमान बढ़ा है लेकिन हिमालय से आने वाली सर्द हवाएं अब अगले दो – तीन बाद अपना असर दिखाना शुरू कर देंगी। इससे मौसम में सर्दी बढ़ेगी।

तराई इलाकों में तेजी से गिर रहा रात का तापमान, दिन में धूप से राहत

तराई के जिले में रात का तापमान तेजी से गिर रहा है। दिन में धूप में गर्माहट रहती है लेकिन सायं ढलते ही लोगों को हल्की ठंड का अहसास होने लगता है। रात गहराने के साथ ही ठंड बढ़ने लगती है। पिछले सप्ताह की शुरूआत में ही बेमौसम की बरसात के साथ ओलावृृष्टि हो गई थी। तभी से मौसम में बदलाव का और शुरू हो गया।

इससे पहले दिन में अधिकतम तापमान 33-34 तथा रात में न्यूनतम तापमान 20-21 डिग्री सेल्सियस पर चल रहा था लेकिन अब इसमें काफी बदलाव आ चुका है। अधिकतम तापमान घटकर 28-29 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जबकि न्यूनतम तापमान 14-15 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। दिन की अपेक्षा रात के तापमान में अधिक गिरावट आने से ठंड महसूस की जा रही है। सुबह के समय टहलने निकलने वाले लोग गर्म पकड़े पहनने लगे हैं।

राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डा. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि इस महीने तापमान की स्थिति में ज्यादा बदलाव नहीं होगा लेकिन नवंबर शुरू होते ही तापमान में और गिरावट आएगी। इसके साथ ही सुबह और शाम के समय कोहरा भी आने लगेगा।

लखनऊ सह‍ित जानें अपने ज‍िलों में क‍ितना रहेगा आज का तापमान

लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। वाराणसी, बलिया, चुर्क, बहराइच, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से लेकर 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, गाजीपुर और फतेहगढ़ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। इन जिलों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस लेकर 19 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। बस्ती, झांसी, उरई, हमीरपुर, बरेली शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि यहां का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से लेकर 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

मथुरा, चित्रकूट, हाथरस, आजमगढ़, गोंडा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। जबकि इन जिलों का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा की बात करें तो इन जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Tags: कानपुर-लखनऊकोहरेज‍िलोंठंडदस्तकपारायूपी
Previous Post

मेरठ मेडिकल कॉलेज में मरीज के परिजनों को जूनियर डॉक्टरों ने बुरी तरह पीटा, तीन सस्पेंड

Next Post

शादी के एक साल बाद तलाक… कैंसर को दिया मात, 25 साल बाद BJP से अलग होने वाली एक्ट्रेस की कहानी

Next Post
शादी के एक साल बाद तलाक… कैंसर को दिया मात, 25 साल बाद BJP से अलग होने वाली एक्ट्रेस की कहानी

शादी के एक साल बाद तलाक... कैंसर को दिया मात, 25 साल बाद BJP से अलग होने वाली एक्ट्रेस की कहानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे जेपी नड्डा, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत

दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे जेपी नड्डा, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत

May 18, 2025
श्रीनगर में आतंकियों के 23 सहयोगियों पर PSA के तहत मामला दर्ज

श्रीनगर में आतंकियों के 23 सहयोगियों पर PSA के तहत मामला दर्ज

May 18, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .