Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

CG में ट्रेन की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत:मां के सामने बेटे की गई जान, पति ने अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम

sampurantoday by sampurantoday
December 14, 2022
in छत्तीसगढ़
0
CG में ट्रेन की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत:मां के सामने बेटे की गई जान, पति ने अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ट्रेन की चपेट में आकर पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। तभी धड़धड़ाते हुए ट्रेन आ गई और दोनों उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में युवक ट्रेन से टकराकर 10 फीट दूर जा गिरा और मौके पर उसकी मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल उसके पिता ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार कोटसागरपारा निवासी श्याम कारे (50) रोजी मजदूरी करता था। उसकी पत्नी तुलसा कारे (46) और बेटा उमेश कारे (29) भी उसके साथ काम करते थे। सोमवार की रात तीनों रिश्तेदारी में कोटा आए थे। रात में श्याम और उसके बेटे उमेश ने शराब पी रखी थी। तीनों खाना खाने के बाद रात में ही पैदल गांव जाने के लिए निकल गए। तुलसा कारे उनके आगे-आगे चल रही थी, जबकि, श्याम और उसका बेटा पीछे था।

रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि रात करीब 12 बजे तीनों रेलवे फाटक के पास पहुंचे थे। तुलसा रेलवे ट्रैक पार कर आगे चली गई। इस दौरान श्याम और उमेश ट्रैक पर ही थे। तभी ट्रेन आ गई और दोनों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। ट्रेन की ठोकर से उमेश 10 फीट दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, उसके पिता श्याम के सिर में गंभीर चोटें आई और वह बेहोश होकर ट्रैक के किनारे गिर गया।

मां के सामने बेटा और पति की हुई मौत
इस हादसे के बाद आगे चल रही तुलसा दौड़ते हुए उनके पास आई। महिला अपने पति और बेटे को देखकर बदहवाश होकर चिल्लाने लगी। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को डायल 112 पर सूचना दी। इस दौरान घायल श्याम के साथ ही उमेश के शव को कोटा अस्पताल ले जाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद श्याम को बिलासपुर रेफर किया गया। लेकिन, रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। वहीं, मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

इससे पहले भी इस तरह कई हादसे हुए थे.. नीचे पढ़िए

3 दिन पहले बिलासपुर से नागपुर के बीच सबसे तेज चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की सुरक्षा के लिए निकले बम स्क्वायड के एक जवान की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से लगे सीमावर्ती क्षेत्र के धूर नक्सल क्षेत्र सालेकसा में पुलिस अफसर और जवानों की टीम सर्चिंग कर रही थी। उसी समय ट्रैक पर धड़धड़ाते हुए ट्रेन आ गई और जवान उसकी चपेट में आ गया। इस घटना के बाद पुलिस और रेल अफसरों में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वंदेभारत ट्रेन को रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। नागपुर में VVIP मूवमेंट और देश की चर्चित और प्रतिष्ठित ट्रेन शुरू होने के कारण रेलवे अफसरों के साथ ही रेलवे सुरक्षाबल, जीआरपी के साथ ही लोकल पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। डोंगरगढ़ स्टेशन से आगे महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्र सालेकसा और दारेकसा जंगली इलाका है और यह नक्सल प्रभावित क्षेत्र भी है। ऐसे में यहां सुरक्षा तेज कर दी गई है।

Previous Post

NSUI ने ट्रेन के लोको पायलट को पहनाई हेलमेट:कहा- ‘केंद्र सरकार सुरक्षा करने में नाकाम साबित’; वंदे भारत के महंगे किराए का भी विरोध

Next Post

CG में 176 पदों के लिए प्लेसमेंट कैंप:नामी कंपनियां 7 लाख रुपए तक देगी सालाना पैकेज, 12वीं पास के लिए गोल्डन चांस

Next Post
CG में 176 पदों के लिए प्लेसमेंट कैंप:नामी कंपनियां 7 लाख रुपए तक देगी सालाना पैकेज, 12वीं पास के लिए गोल्डन चांस

CG में 176 पदों के लिए प्लेसमेंट कैंप:नामी कंपनियां 7 लाख रुपए तक देगी सालाना पैकेज, 12वीं पास के लिए गोल्डन चांस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

कार्तिक आर्यन ने रिवील किया अपना रिलेशनशिप स्टेटस, जानें किसे डेट कर रहे हैं एक्टर

कार्तिक आर्यन ने रिवील किया अपना रिलेशनशिप स्टेटस, जानें किसे डेट कर रहे हैं एक्टर

June 8, 2025
4 घंटे काम नहीं करेगा UPI, इस वजह से लिया बड़ा फैसला

4 घंटे काम नहीं करेगा UPI, इस वजह से लिया बड़ा फैसला

June 8, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .