Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में सुनवाई पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

sampurantoday by sampurantoday
November 17, 2023
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में सुनवाई पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि कटरा केशव देव और शाही ईदगाह विवाद में एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त किए जाने की मांग में दाखिल अर्जी पर सभी पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है। साथ ही सुनवाई में उपस्थित न रहने वाले पक्षकारों को नोटिस जारी करने का भी आदेश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन की पीठ ने भगवान श्रीकृष्ण विराजमान कटरा केशव देव सहित 16अन्य सिविल वादों में दाखिल अर्जी की सुनवाई करते हुए दिया है।

अधिवक्ता हरिशंकर जैन, विष्णु शंकर जैन और प्रभाष पांडेय की ओर से कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करने की अर्जी दी गई है। दलील दी गई कि न्यायपीठ के समक्ष मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद से जुड़े सभी 16 केसों की सुनवाई होनी है। इसके पहले कोर्ट अगर एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त कर मौके का भौतिक निरीक्षण करा ले तो केस की सुनवाई में अहम सबूत सामने आ जाएंगे। मस्जिद के नीचे भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े कई प्रतीक चिह्न मौजूद हैं। इसके अलावा कई हिंदू स्थापत्य कला से जुड़े प्रमाण भी जमींदोज हैं।

ज्ञानवापी मस्जिद काशी विश्वेश्वर मंदिर विवाद में भी ऐसा ही किया गया था। वहां भी एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त कर भौतिक जांच कराई गई है। कमेटी ऑफ मैनेजमेंट मथुरा शाही ईदगाह की तरफ से पेश हुए सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता महमूद प्राचा ने तर्क दिया कि पिछले 46 सालों तक कुछ नहीं किया गया। साथ ही कमेटी ने केसों के स्थानांतरण के हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। नौ जनवरी 2024 को उस पर सुनवाई होनी है।

सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अधिवक्ता पुनीत कुमार गुप्ता का कहना था कि सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश सात नियम 11 के तहत सिविल वाद की पोषणीयता पर आपत्ति की गई है। पूजा स्थल अधिनियम के तहत 947 की स्थिति में बदलाव नहीं किया जा सकता। ऐसे मामलों में सिविल वाद प्रतिबंधित किया गया है। वक्फ अधिनियम भी इस पर लागू होता है। जब वाद ही पोषणीय नहीं है तो एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त करने का औचित्य नहीं उठता। पहले सिविल वादों की पोषणीयता तय हो जाए, उसके बाद ही आगे कुछ आदेश पारित किया जा सकता है। मंदिर पक्ष के अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह सहित कई अन्य पक्षकारों ने भी दलीलें रखीं। सुबह 10बजे से एक बजे तक कुल तीन घंटे सुनवाई चली।

Tags: Allahabad HCmathura Krishna JanmabhoomiPRAYAGRAJprayagraj-generalShahi Idgah caseup newsuttar pradeshUttar Pradesh news
Previous Post

Aaj Ka Rashifal 17 Nov 2023: घोड़े की तरह दौड़ेगा बिजनेस, ऑफिस में बॉस से मिलेगी शाबाशी, पढ़ें आज का राशिफल

Next Post

आकांक्षा दुबे सुसाइड मामले में मुख्य आरोपी समर सिंह जेल से रिहा, 7 महीने बाद आए बाहर

Next Post
आकांक्षा दुबे सुसाइड मामले में मुख्य आरोपी समर सिंह जेल से रिहा, 7 महीने बाद आए बाहर

आकांक्षा दुबे सुसाइड मामले में मुख्य आरोपी समर सिंह जेल से रिहा, 7 महीने बाद आए बाहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे जेपी नड्डा, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत

दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे जेपी नड्डा, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत

May 18, 2025
श्रीनगर में आतंकियों के 23 सहयोगियों पर PSA के तहत मामला दर्ज

श्रीनगर में आतंकियों के 23 सहयोगियों पर PSA के तहत मामला दर्ज

May 18, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .