Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

देहरादून में गन पॉइंट पर ज्वेलरी शोरूम में करोड़ों रुपये की लूट, कर्मचारियों को बनाया बंधक

sampurantoday by sampurantoday
November 10, 2023
in उत्तराखंड, राज्य
0
देहरादून में गन पॉइंट पर ज्वेलरी शोरूम में करोड़ों रुपये की लूट, कर्मचारियों को बनाया बंधक
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून के रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में हुई 20 करोड़ की डकैती की घटना से हर कोई दहशत में है। एक-एक कर बदमाश शोरूम में दाखिल हुए। तीन बदमाश कर्मचारियों के पास पहुंच गए और एक वहीं गार्ड के पास रुक गया। इस बदमाश ने जेब से पिस्तौल निकाली और गार्ड हयात सिंह को फिल्मी अंदाज में धमकी दी। बदमाश ने गार्ड को धमकाते हुए कहा कि चुपचाप रहो.. जुबान खोली तो खोपड़ी खोल दूंगा।

बदमाश के इन शब्दों को सुनकर गार्ड हयात के साथ-साथ सभी कर्मचारियों का जैसे दम सूख गया। किसी ने एक दूसरे से बात तक नहीं की और बदमाशों के इशारों पर काम करने लगे। एक-एक कर सभी जेवरातों को बदमाश के बैग में भरवा दिया।

बदमाशों ने इसके बाद वहां पर 25 मिनट तक लूटपाट की। गार्ड समेत आठ कर्मचारियों के हाथ प्लास्टिक के बैंड से बांधकर उन्हें वहीं बैठा दिया। एक बदमाश बैग में जेवरात भर रहा था। तभी उसने दूसरे से कहा कि सभी को उस दरवाजे के अंदर बंद कर दो। यह दरवाजा पेंट्री (रसोई) का था। बदमाश ने दरवाजा खोला और कर्मचारियों को एक-एक कर उठाना शुरू कर दिया।

सभी को रसोई में बंद कर दिया और फिर अपने साथी के साथ जेवरात भरने में मदद करने लगा। बाहर खड़े बदमाश ने अंदर के साथियों को गाली देते हुए जल्दी करने को कहा। कहा, त्योहार का समय है ग्राहक आते ही होंगे। बैग में इतने जेवर हो गए थे कि अब उसमें कुछ भी रखने की जगह नहीं बची थी। सभी तरह के सोने-चांदी और हीरे के जेवरात से यह बैग ऊपर तक भर गया।

एक बदमाश ने काउंटर नंबर दो की ट्रे को खाली करना शुरू कर दिया। कुछेक को जेब में भरा और बाकी अफरा-तफरी में वहीं गिर गए। जैसे-जैसे बदमाशों ने कहा वैसे ही महिला कर्मचारियों ने सभी अलमारियों और ड्रॉर से जेवरात निकालने शुरू कर दिए। इसी पर एक बदमाश ने फिर कहा कि चलो भागो। फिर वहां से सभी बदमाश बाहर निकलने लगे।

बाहर खड़े बदमाश ने जाते वक्त फिर धमकी दी कि किसी को फोन किया तो अच्छा नहीं होगा। इसके बाद एक महिला कर्मचारी ने रसोई का दरवाजा खोला और अपने साथियों को बाहर निकाला। उसी ने फिर अपने मैनेजर को सूचना देकर शोरूम में बुलाया।

यहां सुबह के वक्त एक महिला सफाईकर्मी सफाई के लिए आती है। जिस वक्त बदमाश अंदर थे तभी एक सफाईकर्मी वहां आया। बाहर पहरेदारी कर रहे बदमाश ने उसे थप्पड़ मारा और चुपचाप खड़े रहने को कहा। घटना का जब पता चला तो सफाई कर्मचारी का सुपरवाइजर भी वहां पहुंच गया। माना जा रहा है कि यदि कोई वहां घटना का विरोध करता तो बदमाश किसी को गोली मारने से भी गुरेज नहीं करते।

Tags: DehradunDehradun Jewelers Showroom Lootdehradun-city-crimeJewelery Showroom Robber CaseSubodh Ganguttarakhand news
Previous Post

Dabangg के लिए Salman Khan नहीं थे मेकर्स की पहली पसंद, इन दो अभिनेताओं की वजह से बन पाए थे ‘चुलबुल पांडे’

Next Post

दुनिया की पहली चिकनगुनिया वैक्सीन Ixchiq को मंजूरी, सिंगल डोज से खत्म होगा वायरस

Next Post
दुनिया की पहली चिकनगुनिया वैक्सीन Ixchiq को मंजूरी, सिंगल डोज से खत्म होगा वायरस

दुनिया की पहली चिकनगुनिया वैक्सीन Ixchiq को मंजूरी, सिंगल डोज से खत्म होगा वायरस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

बांग्लादेश की अवामी लीग का रजिस्ट्रेशन कैंसिल, नहीं लड़ पाएगी चुनाव

बांग्लादेश की अवामी लीग का रजिस्ट्रेशन कैंसिल, नहीं लड़ पाएगी चुनाव

May 13, 2025
‘वो’ के चक्कर में पूरा परिवार खत्म! पति ने की पत्नी और बच्चों की हत्या… फिर कर लिया सुसाइड

‘वो’ के चक्कर में पूरा परिवार खत्म! पति ने की पत्नी और बच्चों की हत्या… फिर कर लिया सुसाइड

May 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .