Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

मालदीव को अब याद आया ‘911 कोड’, भारत के खिलाफ टिप्पणी करने वालों को पूर्व रक्षा मंत्री ने लताड़ा

sampurantoday by sampurantoday
January 9, 2024
in देश-दुनिया
0
मालदीव को अब याद आया ‘911 कोड’, भारत के खिलाफ टिप्पणी करने वालों को पूर्व रक्षा मंत्री ने लताड़ा
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

माले (मालदीव) । राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की सरकार के कुछ सदस्यों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के बीच मालदीव के एक और पूर्व मंत्री ने पीएम मोदी का समर्थन किया है। द्वीपसमूह की पूर्व रक्षा मंत्री मारिया अहमद दीदी ने कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां मालदीव सरकार की “अदूरदर्शिता” को प्रदर्शित करती हैं।

पूर्व मंत्री ने ‘911 कोड’ को याद किया

उन्होंने कहा कि मालदीव का भारत एक विश्वसनीय सहयोगी रहा है, जो रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहायता प्रदान करता है, और लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को कमजोर करने के किसी भी प्रयास की आलोचना की। दीदी ने भारत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर निराशा जताई। उन्होंने भारत को मालदीव के लिए ‘911 कॉल’ के तौर पर याद किया, जो जरूरत पड़ने पर हमेशा उनके बचाव के लिए आगे आता है।

डिफेंस सेक्टर में भारत से मिल रही है मदद

उन्होंने कहा, ‘यह मौजूदा प्रशासन की अदूरदर्शिता है। हम छोटे देश से हैं जो सभी का मित्र है। हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि हमारे बॉर्डर भारत के साथ लगते हैं। सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं हमारी एक समान हैं और भारत ने हमेशा हमारी मदद की है।’ दीदी ने भारत को लेकर कहा कि डिफेंस सेक्टर में भी हमें मदद मिल रही है। वे हमें उपकरण मुहैया कराते रहे हैं और हमें अधिक आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की है।

उन्होंने कहा कि मालदीव और भारत लोकतंत्र और मानवाधिकारों के सम्मान की तलाश में समान विचारधारा वाले हैं। उन्होंने कहा, “मौजूदा सरकार की ओर से यह सोचना बहुत ही अदूरदर्शिता है कि हम वास्तव में भारत के साथ अपने सदियों पुराने रिश्ते को बरकरार रखने की कोशिश नहीं कर सकते…”

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने कहा था कि विदेशी नेताओं के खिलाफ ये टिप्पणियां “अस्वीकार्य” हैं और मालदीव सरकार की आधिकारिक स्थिति को नहीं दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि मालदीव अपने सभी भागीदारों, विशेषकर अपने पड़ोसियों के साथ “सकारात्मक और रचनात्मक बातचीत” को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत-मालदीव के बीच क्यों हो रहा विवाद?

2 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने समुद्र तट पर एक वीडियो बनाकर पोस्ट किया था। इसे लेकर मालदीव के मंत्रियों और कुछ अन्य ने उनके लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया। मालदीव सरकार ने मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट करने वाले तीन मंत्रियों को निलंबित कर दिया। साथ ही उनकी टिप्पणियों से खुद को अलग करते हुए कहा कि ये उनकी व्यक्तिगत राय है और यह सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं।

विपक्षी नेताओं ने भी भारतीय नेता के खिलाफ अधिकारियों की ओर से इस्तेमाल की गई घटिया भाषा की निंदा की है। मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब ने इन टिप्पणियों को अस्वीकार्य बताया है। उन्होंने कहा कि मालदीव सरकार को माफी मांगनी चाहिए और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को भारतीय नेता से बात कर राजनयिक संकट को सुलझाना चाहिए।

Tags: #BoycottMaldivesIndia Vs MaldivesIndia-Maldives RowMALDIVEMariya Ahmed Didi On Maldives India RelationNarendra ModiPM Modi
Previous Post

ऋषिकेश में सड़क हादसे में रेंजर समेत चार वन कर्मियों की मौत, नई गाड़ी के ट्रायल के दौरान हुआ एक्सीडेंट

Next Post

Horoscope Today 10 January: मकर, कुंभ, मीन राशि वाले तेज गति से वाहन न चलाएं, जानें आज का राशिफल

Next Post
Horoscope Today 10 January: मकर, कुंभ, मीन राशि वाले तेज गति से वाहन न चलाएं, जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 10 January: मकर, कुंभ, मीन राशि वाले तेज गति से वाहन न चलाएं, जानें आज का राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

एलॉन मस्क का अमेरिकी राष्ट्रपति पर हमला- डॉनल्ड ट्रंप का नाम एपस्टीन फाइल में दर्ज

एलॉन मस्क का अमेरिकी राष्ट्रपति पर हमला- डॉनल्ड ट्रंप का नाम एपस्टीन फाइल में दर्ज

June 6, 2025
पलट गई गैंगरेप की कहानी, लड़की खुद बॉयफ्रेंड के साथ गई थी होटल, मां ने 4 लड़कों को करवा दिया था अरेस्ट

पलट गई गैंगरेप की कहानी, लड़की खुद बॉयफ्रेंड के साथ गई थी होटल, मां ने 4 लड़कों को करवा दिया था अरेस्ट

June 6, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .