Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

कुंभकरण के किरदार में नजर आए विधायक

sampurantoday by sampurantoday
October 6, 2022
in छत्तीसगढ़
0
कुंभकरण के किरदार में नजर आए विधायक
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़ के केशकाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक संतराम नेताम को कुंभकरण की भूमिका बहुत पसंद है। वे रंगमंच पर बचपन से ही कुंभकरण का किरदार निभाते आए हैं। इस विजयदशमी पर्व पर भी उन्होंने कुंभकरण का रोल निभाया। अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव बड़ेडोंगर में दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए। रामायण पाठ के कार्यक्रम में विधायक संतराम कुंभकरण का किरदार निभाते हुए नजर आए। पहले किसी को पता नहीं चला कि यह क्षेत्र के विधायक हैं, जब भगवान राम बने युवक ने कुंभकरण का वध किया और उन्होंने मुखौटा हटाया तब पता चला कि यह विधायक संतराम नेताम हैं।

कोंडागांव जिले के केशकाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक संतराम नेताम भी समय-समय पर अपने कार्यों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी खेतों में हल चलाते हुए तो कभी कार्यक्रमों में गाना गाते और बाजा (वाद्ययंत्र) बजाते हुए भी नजर आ चुके हैं। विधायक संतराम का परिवार आज भी सादगी की मिसाल है। उनका ठेठ अंदाज देख हर कोई कायल है। संतराम नेताम केशकाल विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार विधायक विधायक हैं। वे बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष हैं। उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है, लेकिन परिवार का रहन-सहन वेशभूषा एकदम सामान्य है।

कार्यक्रम के दौरान पता ही नहीं चला विधायक हैं
विधायक संतराम नेताम ने रावण के भाई कुंभकरण के रूप में अपना अभिनय प्रस्तुत किया। कुंभकरण प्रस्तुति देने पहुंचा तो सभी को लगा था कि कोई आम आदमी कार्यक्रम में भाग ले रहा है। जैसे प्रतिवर्ष कुंभकरण अपना प्रस्तुति देता था उसी प्रकार इस बार भी अभिनय कर रहा था। अंत में जब कुंभकरण मारा गया और उन्होंने अपना मुखौटा हटाया तब लोगों को पता चला कि यह कोई आम आदमी नहीं बल्कि विधायक संतराम नेताम है। विधायक संतराम नेताम ने सभी को दशहरा की बधाई देते हुए कार्यक्रम में भाग लेने और कुंभकरण बनने का अवसर मिलने पर समिति का आभार जताया

आगे भी कुंभकरण का किरदार निभाता रहूंगा
विधायक संतराम नेताम ने कहा कि पिछले वर्ष भी उन्होंने विधानसभा के ग्राम विश्रामपुरी में कुंभकरण बनकर दशहरा में रामलीला का मंचन किया था। बचपन में अपने गांव में रामलीला के दौरान कुंभकरण का रोल किया करते थे। अब बड़ेडोंगर के ग्रामीणों के कहने पर इस बार विजयादशमी में कुंभकरण की वेशभूषा में गया था। आगे भी यदि अवसर मिला तो कुंभकरण की भूमिका में ही दिखाई दूंगा। विजयादशमी के दिन फरसगांव ब्लॉक के ग्राम बड़ेडोंगर में रामलीला मंचन में विधायक संतराम नेताम कुंभकरण के किरदार में नजर आए। विधायक को अपने बीच इस भूमिका में देखकर ग्रामीण भी हैरान रह गए।

Previous Post

मेरी लड़ाई हो जाती है…’ पीसीबी चीफ रमीज राजा ने बताया भारत बनाम पाकिस्तान मैच ना देखने जाने का कारण

Next Post

माओवादियों ने गांव में लगाए बैनर और पर्चे फेंके

Next Post
कुंभकरण के किरदार में नजर आए विधायक

माओवादियों ने गांव में लगाए बैनर और पर्चे फेंके

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे जेपी नड्डा, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत

दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे जेपी नड्डा, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत

May 18, 2025
श्रीनगर में आतंकियों के 23 सहयोगियों पर PSA के तहत मामला दर्ज

श्रीनगर में आतंकियों के 23 सहयोगियों पर PSA के तहत मामला दर्ज

May 18, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .