Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

मोदनगंज पंचायत के मुखिया बर्खास्त ,अगले पांच साल तक नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

Sandeep Bharangar by Sandeep Bharangar
November 9, 2023
in बिहार
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जहानाबाद। जहानाबाद जिले की मोदनगंज पंचायत के मुखिया शैलेश पासवान को बर्खास्त कर दिया गया है। पंचायत की योजनाओं में मनमाने तरीके से कार्य कर सरकारी राशि का दुरुपयोग करने के आरोप में पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहीर कुमार ने यह कार्रवाई की है।

लोक प्रहरी की अनुशंसा एवं आरोपों की गंभीरता के आलोक में आरोपित मुखिया को आदेश निर्गत किये जाने की तिथि से मुखिया पद से हटाते हुए यह भी आदेश दिया गया है कि वे पंचायत निकायों के किसी भी निर्वाचन में अगले पांच वर्षों तक उम्मीदवार होने के पात्र भी नहीं होंगे।

पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव के द्वारा सात नवंबर को जारी आदेश की प्रति अग्रेतर कार्रवाई के लिए जिला को भेजी गई है। डीपीआरओ गुलाब हसन ने कहा कि विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेश पत्र प्राप्त हुआ है। इसके आलोक में बीपीआरओ को पत्र भेजकर मुखिया को बर्खास्त करने एवं उप मुखिया को चार्ज दिलाने का निर्देश दिया गया है।

क्या है मामला

मोदनगंज पंचायत के गोविंदपुर गांव के अवधेश कुमार के द्वारा मुखिया पर अनियमित तरीके से ग्राम सभा व कार्यकारिणी की बैठक करने, कोरम का अभाव रहने पर भी बैठक स्थगित नहीं करने व जैसे तैसे खानापूर्ति कर मनमाने तरीके से योजनाओं का चयन कर राशि का दुरुपयोग करने का परिवाद दायर किया गया था।

आयुक्त सह लोक प्रहरी ने परिवाद की जांच की तो पंचायती राज अधिनियम के उल्लंघन का मामला सामने आया। आरोपों की पुष्टि होने पर पंचायती राज अधिनियम 2006 धारा 18(5) के आलोक में मुखिया को बर्खास्त करने के लिए पंचायती राज विभाग को अनुशंसा भेजा गया ।

पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव का पत्र

पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव के द्वारा जारी आदेश पत्र में कहा गया है कि पंचायत में ग्राम सभा की बैठक तीन महीने एवं कार्यकारिणी की बैठक दो महीने में हर हाल में होनी चाहिए। बैठक में ही पंचायत की योजनाओं का चयन कर क्रियान्वित किए जाने का दिशा निर्देश है।

समय पर बैठक नहीं करने एवं मुखिया व उप मुखिया के बैठक से अनुपस्थित रहने पर पंचायती राज अधिनियम का उल्लंघन माना जाएगा। इस परिस्थिति में मुखिया एवं उप मुखिया को पद से हटाया जा सकता है। इसी अधिनियम का उल्लंघन करने पर मोदनगंज पंचायत के मुखिया शैलेश पासवान को बर्खास्त किया गया है। मुखिया की बर्खास्तगी की खबर से जिले में मनमानी पूर्ण तरीके से काम करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों में हड़कंप मच गया है।

Tags: चुनावपंचायतबर्खास्तमुखियामोदनगंज
Previous Post

विधानसभा में विपक्ष ने फेंकी कुर्सियां; मारपीट की नौबत, सदन के बाहर भी भिड़े RJD-BJP विधायक

Next Post

पारिवारिक कलह के बाद महिला ने अपने तीन बच्चों को काट डाला, एक की मौत

Next Post
पारिवारिक कलह के बाद महिला ने अपने तीन बच्चों को काट डाला, एक की मौत

पारिवारिक कलह के बाद महिला ने अपने तीन बच्चों को काट डाला, एक की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

बांग्लादेश की अवामी लीग का रजिस्ट्रेशन कैंसिल, नहीं लड़ पाएगी चुनाव

बांग्लादेश की अवामी लीग का रजिस्ट्रेशन कैंसिल, नहीं लड़ पाएगी चुनाव

May 13, 2025
‘वो’ के चक्कर में पूरा परिवार खत्म! पति ने की पत्नी और बच्चों की हत्या… फिर कर लिया सुसाइड

‘वो’ के चक्कर में पूरा परिवार खत्म! पति ने की पत्नी और बच्चों की हत्या… फिर कर लिया सुसाइड

May 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .