Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

विधानसभा में विपक्ष ने फेंकी कुर्सियां; मारपीट की नौबत, सदन के बाहर भी भिड़े RJD-BJP विधायक

Sandeep Bharangar by Sandeep Bharangar
November 9, 2023
in बिहार
0
विधानसभा में विपक्ष ने फेंकी कुर्सियां; मारपीट की नौबत, सदन के बाहर भी भिड़े RJD-BJP विधायक
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पटना। विधानसभा में गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान भाजपा ने जबरदस्त हंगामा किया। अध्यक्ष के आसन (वेल) के पास पहुंच जमकर नारेबाजी की। इस क्रम में रिपोर्टर टेबल पर कुर्सियां फेंकी गई। उस समय मारपीट की नौबत आ गई, जब भाजपा विधायक जनक सिंह से माकपा विधायक सत्येंद्र यादव इशारे-इशारे में भिड़ गए।

हाथापाई पर आमादा सत्येंद्र यादव गुस्से में वेल में पहुंचना चाह रहे थे। इसी दौरान अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान भी बिफरते हुए वेल की ओर बढ़े पर दोनों को मार्शलों ने रोक दिया। सत्ताधारी गठबंधन के कुछ अन्य विधायकों ने भी इन्हें रोका और अप्रिय घटना होने से बच गई। इसी बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को भोजनावकाश तक के लिए स्थगित कर दिया।

प्रश्नकाल आरंभ होते ही वेल में आ गया विपक्ष

विधानसभा में प्रश्नकाल जैसे ही आरंभ हुआ कि नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा और विधायक प्रेम कुमार अपनी सीट पर खड़े हो गए। विजय सिन्हा ने कहा कि उन्हें कुछ महत्वपूर्ण बात पर अपनी बात रखने का मौका दिया जाए पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अभी प्रश्नकाल चलेगा। उन्हें अपनी बात रखने का मौका बाद में दिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने अल्पसूचित प्रश्न ले लिया और विधायक डब्ल्यू सिंह को अपनी बात रखने का कहा। इतना सुनना था कि सभी भाजपा विधायक प्ले कार्ड लेकर अध्यक्ष के आसन के सामने आ गए। नारेबाजी शुरू कर दी।

रिपोर्टर टेबल पर कुर्सी फेंकने वालों पर हर हाल में होगी कार्रवाई

हंगामे के बीच भाजपा विधायकों ने पहले तो रिपोर्टर टेबल को पीटना आरंभ कर दिया। इसके बाद उन्होंने रिपोर्टरों की कुर्सियों को टेबल पर फेंकना शुरू किया। वेल में पहुंचे मार्शलों ने इसे रोका। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी भी गुस्से में आ गए। उन्होंने अपने अधिकारियों को कहा कि कुर्सी फेंक रहे और टेबल पीट रहे लोगों का नाम नोट कीजिए। सभी पर हर हाल में कार्रवाई होगी। हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने पहले 12 बजे तक विधानसभा की कार्यवाही स्थगित की और जब हंगामा शांत नहीं हुआ तो भोजनावकाश तक के लिए सदन को स्थगित कर दिया।

‘हम लोगों को बोलने नहीं दिया गया, पूरी तरह से अराजकता’

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने हंगामे की वजह के बारे में बताया कि वे लोग सरकार द्वारा लाए गए आरक्षण के पक्ष में थे। भाजपा ने इसमें कुछ संशोधन दिया था। इसी तरह दलित सरकारी कर्मियों की प्रोन्नति के संबंध में भी वह कुछ कहना चाहते थे पर बोलने नहीं दिया गया। पूरी तरह से अराजकता है।

सत्येंद्र ने कहा विपक्ष के अंदाज पर गुस्सा आ गया

माकपा विधायक सत्येंद्र यादव ने कहा कि उन्हें विपक्ष के अंदाज पर गुस्सा आ गया। विपक्ष सदन में सवाल पूछने का मौका बाधित कर रहा। इसी गुस्से में वह आगे बढ़ गए थे। हैरानी की बात तो यह है कि विधानसभा के बाहर भी बीजेपी और आरजेडी विधायकों में नोक-झोंक हुई। यह बहस आरक्षण के मुद्दे पर हुई।

Tags: RJD-BJPकुर्सियांफेंकीमारपीटविधानसभाविधायक
Previous Post

सुप्रीम कोर्ट में ईदगाह कमेटीकी विशेष याचिका पर सुनवाई कल, जस्टिस अहसानउद्दीन अमानुल्लाह पीठ में शामिल

Next Post

मोदनगंज पंचायत के मुखिया बर्खास्त ,अगले पांच साल तक नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

Next Post

मोदनगंज पंचायत के मुखिया बर्खास्त ,अगले पांच साल तक नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

बांग्लादेश की अवामी लीग का रजिस्ट्रेशन कैंसिल, नहीं लड़ पाएगी चुनाव

बांग्लादेश की अवामी लीग का रजिस्ट्रेशन कैंसिल, नहीं लड़ पाएगी चुनाव

May 13, 2025
‘वो’ के चक्कर में पूरा परिवार खत्म! पति ने की पत्नी और बच्चों की हत्या… फिर कर लिया सुसाइड

‘वो’ के चक्कर में पूरा परिवार खत्म! पति ने की पत्नी और बच्चों की हत्या… फिर कर लिया सुसाइड

May 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .