Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

प्रतिकार यात्रा बवाल मामलाः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर चलेगा मुकदमा, 81 आरोपियों के नाम होंगे वापस

sampurantoday by sampurantoday
October 5, 2023
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
प्रतिकार यात्रा बवाल मामलाः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर चलेगा मुकदमा, 81 आरोपियों के नाम होंगे वापस
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वाराणसी। आठ वर्ष पुराने अन्याय प्रतिकार यात्रा मामले में अब सिर्फ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ मुकदमा चलेगा। विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) अवनीश गौतम की अदालत ने बुधवार को अन्य 81 आरोपितों के खिलाफ मुकदमा वापस लेने का आदेश दिया।

इनके खिलाफ लंबित मुकदमे को प्रदेश सरकार ने वापस लेने के निर्णय की जानकारी कोर्ट को देते हुए अभियोजन पक्ष ने इस बाबत अपील की थी।

गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर निकाली गई थी प्रतिकार यात्रा

अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी विनय कुमार सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि उक्त मामले में ज्यादातर आरोपित संत, महात्मा व उनके अनुयायी हैं। गणेश प्रतिमा के विसर्जन की मांग को लेकर धर्मयात्रा व अन्याय प्रतिकार यात्रा निकाली गई थी।

किसी भी साक्षी ने विशेष तौर पर किसी संत, महात्मा, साधु, संन्यासी अथवा उनके अनुयायियों द्वारा घटना कारित करने का उल्लेख नहीं किया है। इसलिए आरोपित साधु-संन्यासियों व उनके अनुयायियों के विरुद्ध मुकदमा वापस लिया जाना आवश्यक एवं न्यायसंगत है। अजय राय घटना के समय विधायक थे और पूर्व में उनका आपराधिक इतिहास रहा है।

यह था मामला

गंगा में प्रतिमा विसर्जन पर हाई कोर्ट के रोक के आदेश के अनुपालन में जिला प्रशासन ने काशी मराठा गणेशोत्सव समिति की प्रतिमा का विसर्जन नहीं होने दिया। 22 सितंबर 2015 को इसके विरोध में गोदौलिया चौराहे पर शिष्यों संग धरना दे रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हटाने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया।

इसके विरोध में पांच अक्टूबर 2015 को अन्याय प्रतिकार यात्रा निकाली गई थी। शाम पांच बजे के आसपास गोदौलिया चौराहे पर भगदड़ मच गई। उपद्रवियों ने मजिस्ट्रेट की जीप, फायर ब्रिगेड की गाड़ी, पुलिस वैन, दो दर्जन से अधिक बाइक आग के हवाले कर दी। पुलिस ने अदालत में 82 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।

हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय ने कहा कि अन्याय प्रतिकार यात्रा मामले में 82 आरोपितों में 81 को दोष मुक्त किया जा रहा है। सिर्फ हमें छोड़कर। यह राजनीतिक द्वेष है। साधु-संतों के आह्वान पर प्रतिकार यात्रा निकाली गई थी।

भाजपा के कई नेता शामिल थे। सरकार हमारी आवाज दबाना चाहती है, लेकिन हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। जनता की लड़ाई, न्याय के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

Tags: Ajay RaiUP Latest Newsup newsUttar Pradesh Hindi NewsUttar Pradesh newsVaranasi Newsvaranasi-city-crime
Previous Post

जानिए क्या है RBI के नियम, बैंक लॉकर में रखें कैश पर कितना मिलता है मुआवजा?

Next Post

‘नहीं गिरने देंगे घर…’, देवरिया हत्याकांड में बुलडोजर एक्शन को लेकर मृतक प्रेमचंद्र यादव की पत्नी का बयान

Next Post
‘नहीं गिरने देंगे घर…’, देवरिया हत्याकांड में बुलडोजर एक्शन को लेकर मृतक प्रेमचंद्र यादव की पत्नी का बयान

'नहीं गिरने देंगे घर...', देवरिया हत्याकांड में बुलडोजर एक्शन को लेकर मृतक प्रेमचंद्र यादव की पत्नी का बयान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे जेपी नड्डा, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत

दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे जेपी नड्डा, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत

May 18, 2025
श्रीनगर में आतंकियों के 23 सहयोगियों पर PSA के तहत मामला दर्ज

श्रीनगर में आतंकियों के 23 सहयोगियों पर PSA के तहत मामला दर्ज

May 18, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .