Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

रेखा गुप्ता को चुना गया दिल्ली का नया मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल से की मुलाकात; शपथ आज

sampurantoday by sampurantoday
February 20, 2025
in देश-दुनिया
0
रेखा गुप्ता को चुना गया दिल्ली का नया मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल से की मुलाकात; शपथ आज
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली को अपना नया मुख्यमंत्री मिल चुका है। भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को नेता चुना गया है। रेखा गुप्ता 20 फरवरी को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। ऐसे में रेखा गुप्ता और भाजपा के अन्य नेता आज दिल्ली में उपराज्यपाल से मिले। एलजी से मिलकर रेखा गुप्ता ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। दिल्ली एलजी ने एक्स पर लिखा, ‘दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायक दल की नेता रेखा गुप्ता ने राज निवास में माननीय उपराज्यपाल श्री वी.के. सक्सेना से मुलाकात की और दिल्ली की नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। उपराज्यपाल ने दावा स्वीकार कर लिया और उन्हें नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।’

अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई

बता दें कि रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुने जाने पर भाजपा ने एक्स हैंडल पर जीत की बधाई दी है। भाजपा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘श्रीमती रेखा गुप्ता जी को दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में प्रदेश उत्तरोत्तर प्रगति करेगा।’ वहीं अरविंद केजरीवाल ने बधाई देते हुए लिखा, ‘दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता जी को बहुत बहुत बधाई। मैं उम्मीद करता हूँ कि दिल्ली की जनता को किए गए सारे वादे वे पूरे करेंगी। दिल्ली की जनता के विकास और भले के हर कार्य में हम उन्हें सहयोग करेंगे।’

कौन हैं रेखा गुप्ता?

रेखा गुप्ता 50 साल की हैं और मूल रूप से हरियाणा के जींद जिले की हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, रेखा गुप्ता का परिवार साल 1976 में दिल्ली में शिफ्ट हो गया था। उनके पति का नाम मनीष गुप्ता है। रेखा गुप्ता ने LLB किया है और वह पेशे से वकील भी हैं। रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29595 वोटों से चुनाव हराया था। बता दें कि रेखा गुप्ता के अलावा प्रवेश वर्मा का नाम भी सीएम पद की रेस में था लेकिन बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता का नाम फाइनल कर दिया गया। गौरतलब है कि प्रवेश वर्मा नई दिल्ली सीट से विधायक हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराया है। प्रवेश वर्मा ने तीन हजार से अधिक अंतर से चुनाव जीता है। प्रवेश वर्मा पूर्व मुख्यमंत्री साहेब सिंह वर्मा के बेटे हैं और सांसद भी रह चुके हैं।

Previous Post

अनुव जैन ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

Next Post

सपा विधायक रागिनी सोनकर के सवालों पर सीएम योगी ने दिया जवाब, कहा- 2029 तक उत्तर प्रदेश…

Next Post
सपा विधायक रागिनी सोनकर के सवालों पर सीएम योगी ने दिया जवाब, कहा- 2029 तक उत्तर प्रदेश…

सपा विधायक रागिनी सोनकर के सवालों पर सीएम योगी ने दिया जवाब, कहा- 2029 तक उत्तर प्रदेश…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

बांग्लादेश की अवामी लीग का रजिस्ट्रेशन कैंसिल, नहीं लड़ पाएगी चुनाव

बांग्लादेश की अवामी लीग का रजिस्ट्रेशन कैंसिल, नहीं लड़ पाएगी चुनाव

May 13, 2025
‘वो’ के चक्कर में पूरा परिवार खत्म! पति ने की पत्नी और बच्चों की हत्या… फिर कर लिया सुसाइड

‘वो’ के चक्कर में पूरा परिवार खत्म! पति ने की पत्नी और बच्चों की हत्या… फिर कर लिया सुसाइड

May 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .