Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

शर्मनाक! छात्रा को क्लास में आया पीरियड, टीचर ने नहीं दिया पैड; रोते हुए घर पहुंची

sampurantoday by sampurantoday
January 26, 2025
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
शर्मनाक! छात्रा को क्लास में आया पीरियड, टीचर ने नहीं दिया पैड; रोते हुए घर पहुंची
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी के बरेली में महिला प्रधानाचार्य की शर्मनाक हरकत सामने आई है। स्कूल में परीक्षा देने गई एक छात्रा को पीरियड आ गया। छात्रा सेनेटरी पैड मांगने के लिए प्रधानाचार्य के ऑफिस पहुंची तो प्रधानाचार्य ने उसे ऑफिस के बाहर ही खड़ा कर दिया। उसे सेनेटरी पैड उपलब्ध नहीं कराया। एक घंटे तक छात्रा उसी हालत में ऑफिस के बाहर खड़ी रही और फिर उसी स्थिति में घर वापस चली गई। छात्रा के पिता को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इस बात की शिकायत राज्य महिला आयोग में शिकायत की है।

डेलापीर निवासी रवि शंकर ने राज्य महिला आयोग, महिला कल्याण विभाग, डीएम और डीआईओएस को लिखित शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी रिखी सिंह इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है। शुक्रवार को वह स्कूल में पेपर देने गई थी। परीक्षा के दौरान बेटी को मासिक धर्म (पीरियड) आ गया। बेटी ने प्रधानाचार्य रचना अरोड़ा से सेनेटरी पैड की मांग की। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने उसे अपने ऑफिस के बाहर ही खड़ा रखा।

अंदर आने को मना कर दिया गया। एक घंटा व्यतीत होने के बाद भी उनकी बेटी को सेनेटरी पैड उपलब्ध नहीं कराया गया। उसे वैसे ही स्थिति में वापस घर जाने के लिए कह दिया गया। रवि का कहना है कि उनकी बेटी स्कूल से रोते हुए घर पहुंची। रास्ते में उसके कपड़े भी खराब हो गए। इस कारण उसको काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ी। उसकी मानसिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। रवि शंकर ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में छात्राओं को ऐसी विषम परिस्थितियों का सामना न करना पड़े।

सही सूचना न मिलने से हुई घटना: प्रधानाचार्य

इस बारे में प्रधानाचार्य रचना अरोड़ा का कहना है कि उनके पास एक टीचर आई थी। उस वक्त वो किसी अधिकारी से फोन पर बात कर रही थी। उन्होंने दो मिनट रुकने को कहा। तब तक टीचर चली गई। बाद में जब छात्रा के पिता का फोन आया, तब पता चला कि वो पैड लेने आई थी। मुझे सही सूचना न मिलने से गड़बड़ हुई। उधर, प्रबंधक आनंद मोहन सिंह ने कहा कि स्कूल में पैड का चार्ज चार टीचर पर रहता है। अब सभी कक्षाओं में पैड रखने को कहा गया है। अभिभावक और छात्रा के साथ हमारी सहानुभूति है।

Previous Post

गणेश्वर शास्त्री, साध्वी ऋतंभरा और रामबहादुर राय… UP की 8 हस्तियां पद्मश्री और 2 पद्मभूषण से होंगी सम्मानित

Next Post

घर में सो रही थी महिला, तभी युवक जाकर करने लगा ये हरकतें; शोर मचाया तो अपनी जीभ काटकर कूड़े में फेंक डाली

Next Post
घर में सो रही थी महिला, तभी युवक जाकर करने लगा ये हरकतें; शोर मचाया तो अपनी जीभ काटकर कूड़े में फेंक डाली

घर में सो रही थी महिला, तभी युवक जाकर करने लगा ये हरकतें; शोर मचाया तो अपनी जीभ काटकर कूड़े में फेंक डाली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

बांग्लादेश की अवामी लीग का रजिस्ट्रेशन कैंसिल, नहीं लड़ पाएगी चुनाव

बांग्लादेश की अवामी लीग का रजिस्ट्रेशन कैंसिल, नहीं लड़ पाएगी चुनाव

May 13, 2025
‘वो’ के चक्कर में पूरा परिवार खत्म! पति ने की पत्नी और बच्चों की हत्या… फिर कर लिया सुसाइड

‘वो’ के चक्कर में पूरा परिवार खत्म! पति ने की पत्नी और बच्चों की हत्या… फिर कर लिया सुसाइड

May 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .