Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

दिल टूट जाए तो अरेंज्ड मैरिज ही विकल्प है क्या? सवाल का जवाब ढूंढती सीरीज

Sandeep Bharangar by Sandeep Bharangar
October 12, 2023
in मनोरंजन
0
दिल टूट जाए तो अरेंज्ड मैरिज ही विकल्प है क्या? सवाल का जवाब ढूंढती सीरीज
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। शादी और प्यार में कन्फ्यूजन का एंगल कई फिल्मों और शोज में आजमाया जा चुका है। प्यार करके शादी की जाए या जिससे शादी हो जाए, उसी को प्यार किया जाए। इस विषय पर तमाम तरह के सवाल और जवाब खड़े किये जा सकते हैं।

अमेजन मिनीटीवी पर रिलीज हुई सीरीज हाफ लव हाफ अरेंज्ड प्यार और शादी के बीच कन्फ्यूजन को तो नहीं दिखाती, मगर प्यार से धोखा मिलने के बाद शादी के लिए योग्य वर या बेटर हाफ की तलाश के क्रम को दिखाती है। यह हल्की-फुल्की रोमांटिक ड्रामा सीरीज है, जिसमें मानवी गगरू और करण वाही ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं।

क्या है शो की कहानी?

हाफ लव हाफ अरेंज्ड की कहानी दिल्ली में दिखायी गयी है। डॉ. रिया तंवर स्त्री रोग विशेषज्ञ है। उम्र के तीसवें पड़ाव पर पहुंचने की खुशी मना रही है। इस खुशी को दोगुना कर रही है ब्वॉयफ्रेंड के शादी के लिए प्रपोज करने की उम्मीद। मगर, उसकी खुशियों को नजर लग जाती है, जब ब्वॉयफ्रेंड प्रपोज नहीं करता और उसकी सारी प्लानिंग धरी रह जाती है।

इसके बाद वो अरेंज्ड मैरिज के लिए मन बनाती है और ब्वॉयफ्रेंड को चुनौती दे डालती है कि छह महीनों के अंदर उससे बेहतर शख्स से शादी कर लेगी। चुनौती तो दे दी, मगर यह इतना आसान भी नहीं है, क्योंकि लड़कों के लिए उसकी चेकलिस्ट बहुत लम्बी है।

कैसा है स्क्रीनप्ले और अभिनय?

हाफ लव हाफ अरेंज्ड में लगभग आधा घंटा अवधि के छह एपिसोड्स हैं और 18 प्लस कैटेगरी में रिलीज किया गया है। शो में रिया की डेली लाइफ से शुरू होता है और पहले दृश्यों से ही उसका कैरेक्टर स्थापित हो जाता है। परिवार के लिए समर्पित रिया की प्यार और शादी को लेकर सोच कहां से निकली है, यह इन दृश्यों से समझ आ जाता है।

श्रुति भारद्वाज और करपूर गौरव ने स्क्रीनप्ले और संवाद लिखे हैं। शो की शुरुआत ठीक होती है, मगर आगे के दृश्यों में लड़खड़ाने लगती है। दरअसल, ‘हाफ लव हाफ अरेंज्ड’ सीरीज के निर्देशक सिमरनप्रीत सिंह ने जो टॉपिक चुना है, उस पर बने कंटेंट की भीड़ बहुत अधिक है। ऐसे में नया करने के लिए ज्यादा कुछ होता नहीं है। अलबत्ता, कलाकारों की परफॉर्मेंसज जरूर फर्क छोड़ती हैं और दृश्यों को देखने के लायक बनाती हैं।

दिल्ली के सेटअप में किरदारों की अभिव्यक्ति क्लीशे से भरपूर है। मानवी गगरू ने रिया तंवर के किरदार को कामयाबी और शिद्दत से निभाया है। इस किरदार के विभिन्न बारीकियों को उन्होंने अभिव्यक्ति में समेटने की कोशिश की है। रिया के बचपन के दोस्तों अर्फ इकबाल और तन्वी के किरदारों में पुलकित मकोल और श्रुति जॉली ने अच्छा काम किया है। इनके ट्रैक्स मुख्य ट्रैक को दिलचस्प बनाते हैं।

करण वाही का किरदार कहानी में ट्विस्ट लेकर आता है। करण ने इस किरदार को विश्वसनीय तरीके से निभाया है। रोमांटिक शोज के शौकीन हैं और वीकेंड पर अगर कोई दूसरा जरूरी काम या शो नहीं है तो हाफ लव हाफ अरेंज्ड को चांस दिया जा सकता है।

Tags: अरेंज्ड मैरिजदिलविकल्पसवालसीरीज
Previous Post

अमित शाह के साथ लोकेश की मुलाकात से तेज हुई एनडीए में टीडीपी की वापसी की अटकलें

Next Post

कमाल हैं सुहाना खान की ये रैंडम क्लिक फोटो, बॉडीकॉन ड्रेस में किलर लुक से लूटी महफिल

Next Post
कमाल हैं सुहाना खान की ये रैंडम क्लिक फोटो, बॉडीकॉन ड्रेस में किलर लुक से लूटी महफिल

कमाल हैं सुहाना खान की ये रैंडम क्लिक फोटो, बॉडीकॉन ड्रेस में किलर लुक से लूटी महफिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

30 साल के प्रेमी के साथ भागी सास, 4 बहुओं के गहने भी ले गई… परिवार को हो रही शर्मिंदगी महसूस

30 साल के प्रेमी के साथ भागी सास, 4 बहुओं के गहने भी ले गई… परिवार को हो रही शर्मिंदगी महसूस

June 2, 2025
घास काटने गई नाबालिग, नहीं लौटी… दूसरे दिन खून से लथपथ मिली लाश, प्राइवेट पार्ट और चेहरे पर जख्म

घास काटने गई नाबालिग, नहीं लौटी… दूसरे दिन खून से लथपथ मिली लाश, प्राइवेट पार्ट और चेहरे पर जख्म

June 2, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .