Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

गाजियाबाद में वकील के फ्लैट से 8 लाख रुपये की चोरी, CCTV कैमरे में कैद हुआ चोर

sampurantoday by sampurantoday
October 10, 2022
in गाजियाबाद
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गौरव सिंघल

गाजियाबाद, सम्पूर्ण टुडे संवाददाता। चोरों ने लिंक रोड थाना क्षेत्र की रामप्रस्थ कालोनी में आइटी कंपनी के निदेशक और अधिवक्ता के फ्लैट में करीब आठ लाख की चोरी हुई है। दोनों फ्लैटों में चोर खिड़की से घुसे थे। एक चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।

सोने की घड़ी चुराई

रामप्रस्थ कालोनी के प्लाट संख्या-डी 121 पर तीन मंजिला आवासीय भवन बना है। भूतल पर आइटी कंपनी के निदेशक अजोय राय परिवार के साथ रहते हैं। दशहरा की रात यानी बुधवार को वह परिवार के साथ फ्लैट में सो रहे थे। रात करीब तीन बजे खटपट की आवाज होने पर उनकी नींद खुली। उन्होंने देखा कि कमरे में चोर घुसा है।

उन्होंने शोर मचाया। चोर बाहर निकला। बाहर खड़े अपने साथी के साथ फरार हो गया। उन्होंने कमरे में देखा तो उनकी करीब साढ़े तीन लाख रुपये की सोने की घड़ी व पांच सौ रुपये गायब थे। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस विवरण नोट करके चली गई। उन्होंने सुबह लिंक रोड थाने में तहरीर दी। पुलिस ने उस पर रिपोर्ट नहीं दर्ज की।

लाखों के गहने ले गए

अजोय राय के ऊपर प्रथम तल पर अधिवक्ता कौशल यादव परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार सुबह उनका दूध देने वाला फ्लैट पर पहुंचा। फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने उन्हें फोन किया। उन्होंने बताया कि वह अंदर कमरे में मां के साथ हैं। बाहर से किसी ने दरवाजा बंद किया है। इस पर दूध वाला अन्य लोगों के साथ दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचा।

कौशल व उनकी मां के कमरे का दरवाजा खोला तो वह दोनों बाहर निकले। डाइनिंग रूम में रखी आलमारी खुली थी। उसमें रखे करीब साढ़े चार लाख रुपये के गहने व कीमती घड़ियां गायब थीं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो बताया कि उनके नीचे अजोय के फ्लैट में भी चोरी हुई है। कौशल ने मामले की लिंक रोड थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। उसी में अजोय के यहां हुई चोरी का भी जिक्र कर दिया।

खिड़की से घुसे चोर

चोरों ने अजोय के फ्लैट की खिड़की की ग्रिल काटी थी। उसी से अंदर घुसे थे। कौशल के फ्लैट में बाथरूम की खिड़की से घुसे थे। चोर द्वितीय तल पर भी चोरी करने गए थे लेकिन अंदर नहीं घुस पाए। सीढ़ियों में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हुआ है। पीड़ितों ने पुलिस को फुटेज दी है।

पुलिस पर मनमानी का आरोप

अजोय ने बताया कि उन्होंने अपनी चोरी की लिंक रोड थाने में शिकायत दी। उनका आरोप है कि पुलिस ने मनमानी की। उनकी तहरीर पर रिपार्ट नहीं दर्ज की। उन्होंने बताया कि उनकी घड़ी का बीमा था। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। इससे उन्हें काफी दिक्कत हो रही है। वह मामले की पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे। पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।

Tags: गाजियाबादलूट
Previous Post

छत्तीसगढ़ के लिए एक और पदक पक्का, महिला सॉफ्ट टेनिस की टीम पहुंची सेमीफाइनल में

Next Post

जारी रही रिमझिम फुहार, आज भी बारिश के आसार

Next Post

जारी रही रिमझिम फुहार, आज भी बारिश के आसार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

पाकिस्तान ने माना आतंकवाद फैलाने की बात, कहा- हम 30 साल से कर रहे यह गंदा काम

पाकिस्तान ने माना आतंकवाद फैलाने की बात, कहा- हम 30 साल से कर रहे यह गंदा काम

April 25, 2025
यूपी में बड़ा हादसा; बहराइच की राइस मिल में लगी आग, दम घुटने से 5 मजदूरों की मौत, 3 की हालत नाजुक

यूपी में बड़ा हादसा; बहराइच की राइस मिल में लगी आग, दम घुटने से 5 मजदूरों की मौत, 3 की हालत नाजुक

April 25, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .