Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

Aaj Ka Rashifal 23 Oct 2023: दुश्मनों की बजेगी बैंड, घर आएगा नन्हा मेहमान, तय होगा रिश्ता, पढ़ें आज का राशिफल

sampurantoday by sampurantoday
October 23, 2023
in राशिफल
0
Aaj Ka Rashifal 23 Oct 2023: दुश्मनों की बजेगी बैंड, घर आएगा नन्हा मेहमान, तय होगा रिश्ता, पढ़ें आज का राशिफल
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Aaj Ka Rashifal 23 October 2023: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और सोमवार का दिन है। नवमी तिथि आज शाम 5 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। आज शारदीय नवरात्र का नौवां दिन है। आज शाम 5 बजकर 14 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पूरा दिन पार कर, भोर 4 बजकर 23 मिनट पर पंचक शुरू हो जाएंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि- आज किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने में बड़ों की सलाह लेना उचित रहेगा। विवाहित लोगों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खुलेंगे। आज आप किसी काम को करने के नए

तरीके पर विचार करेंगे, इससे काम समय से व आसानी से पूरा हो जायेगा। आज शाम को आप किसी बर्थडे पार्टी में जाने का प्लान बनाएंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको बच्चों के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे वे बहुत खुश होंगे। लवमेट के रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। माता को पुष्प अर्पित करें, बच्चों की तरक्की होगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 2

वृष राशि- आज आपका मन आनंदित रहेगा। आपकी निजी समस्या सुलझ जाने से मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल में आपका काम अच्छे से पूरे होंगे। आपको किसी काम में मदद की जरूरत रहेगी, इस मामले में अच्छे दोस्त से सलाह
मिल सकती है। जो लोग स्टेशनरी का कार्य करते हैं, उनको आज उम्मीद से अधिक लाभ होने वाला है। पिता जी आपको आज कोई जरुरत का सामान गिफ्ट करेंगे। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आज
आपका दिन बडें बुजुर्गों के साथ बीतेगा। मां दुर्गा की आरती करें, घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 7

मिथुन राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपके व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही आपको सफलता दिला सकता है। आज पारिवारिक रिश्ते में अपनापन बढ़ेगा। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी
मिलेगी, आज लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। छोटे स्तर पर व्यापार करने को बड़ा लाभ होगा। लवमेट के लिए आज का दिन रिश्तों में मिठास बढ़ाने वाला रहेगा। छात्रों को सफलता मिलने के योग बने हुये है। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 5

कर्क राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको संभलकर फैसले लेने की जरूरत है। अगर आप खुद का बिजनेस करते हैं, तो आपको किसी से भी बात करते समय अपने शब्दों पर ध्यान देना चाहिए। आज आप बोलने के बजाए सुनने
पर ज्यादा ध्यान दें। इससे आपको कोई जरूरी बातें पता चल सकती हैं। कुछ नए लोग आपकी बात से प्रभावित होकर आपसे जुड़ना चाहेंगे। आपको किसी काम में भाई का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। माता के सामने घी का दीपक जलायें, कारोबार में बरकत होगी।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 8

सिंह राशि- आज के दिन आप हर तरह से चिंता मुक्त रहेंगे। महिलाओं के लिए दिन बड़ा ही अच्छा रहेगा। कॉमर्स फील्ड से जुड़े छात्रों को कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों का आज पदोन्नति होने के योग बने हुए
है। आज आपको व्यापार में आर्थिक लाभ होने की सम्भावना है। अगर आप वाहन लेने का मन बना रहे है तो आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी आज आपको कोई जरूरत का सामान उपहार देंगे। कन्या का आशीर्वाद लें, समाज में मान-
सम्मान बढ़ेगा।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 1

कन्या राशि- आज हर कोई आपके साथ चलने की कोशिश करेगा। जो लोग कोर्ट-कचहरी के मामलों से जुड़े हैं, उनके कार्य आज समय से हो जायेंगे। आपको ऑफिस में मिले नये प्रोजेक्ट को पूरा करने में जूनियर्स का सहयोग मिलेगा। आज
घर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी मंदिर पर अपना खाली समय बिताएंगे। यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। माता सिद्धिदात्री के मंत्र का 11
बार जप करें, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 7

तुला राशि- आज आपके रूके हुए जरूरी काम समय से पूरे हो जायेंगे। जो लोग थियेटर से जुड़े हैं, उन्हें आज सुनहरे अवसर मिलने वाले है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज नई जिम्मेदारी मिलने वाली हैं। आज काम व पारिवारिक रिश्तों के
बीच समंजास्य बनाये रखेंगे। आज आपके दाम्पत्य रिश्तें में मधुरता आयेगी। जो लोग नौकरी कर रहें हैं, उन के प्रमोशन होने के योग बने हुये है। आज बच्चों के साथ शाम को घर पर गेम खेलकर समय व्यतीत करेंगे। हल्दी का तिलक लगायें,
भाग्य का साथ मिलता रहेगा।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि- आज पूरे दिन आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आज आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे। वह समय से पूरा हो जायेगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का मौका मिलने की संभावना है। इस राशि के जो लोग सरकारी
नौकरी कर रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी मिलेगी। अगर आप कोई नया करोबार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो परिवार का सहयोग मिलेगा। आज आपका ध्यान किसी घरेलू कार्य को पूरा करने पर लगेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में
सुधार होगा। माता के दर्शन करें, जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 5

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए ख़ास है। आज आपको जीवन में नया मुकाम प्राप्त होगा। आज आपको बिजनेस में लाभ लेने के लिए किसी की मदद लेनी पड़ेगी। साथ ही आज आपको वाद-विवाद से दूर रहना होगा ताकि आप अपना मन काम में लगा सके। जो लोग फैशन डिजाइनर हैं, आज उनके दिमाग में अच्छे क्रिएटिव थॉट आयेंगे। आज आपके द्वारा किये गए सामाजिक कामों की तारीफ होगी। ट्रांसपोर्ट के कार्य से जुड़े लोगों को मुनाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में चल
रही नोक-झोंक आज समाप्त हो जायेगी। माता को नारियल अर्पित करें, बिजनेस से रिलेटेड समस्याएं दूर होगी।

  • शुभ रंग- मैहरुन
  • शुभ अंक- 6

मकर राशि- आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आँखों की समस्या के समाधान के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे, आपको कुछ अच्छा फील होगा। पूरी मेहनत से काम को करेंगे जिससे उसका परिणाम आपके पक्ष में आएगा। जो लोग बिजनेसमैन हैं, आज उन्हें आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। अगर लम्बे समय से किसी बात को लेकर उलझन में हैं तो उसे जीवनसाथी के साथ शेयर करें, मन को शांति मिलेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। गाय को रोटी खिलाएं, कार्यों में सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 9

कुंभ राशि-  आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आप में साहस बढ़ेगा और साहसपूर्ण काम करने में सक्षम रहेंगे। आपको गृह भूमि का लाभ मिलेगा। जो लोग लेखक हैं, आज उनके विचारों का सम्मान होगा। आज सोशल
मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। धैर्य से काम करना होगा, जिससे काम का पूरा रिजल्ट मिलेगा। आज आपकी बात किसी पुराने दोस्त से होगी। अविवाहितों को आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आयेंगे। बच्चे
आज पढ़ाई से ज्यादा खेलने में ध्यान लगाएंगें। धर्मस्थल पर रुई का बत्ती दान करें, तरक्की के नए मार्ग मिलेंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 4

मीन राशि- आज आप अपने सोचे हुये कार्यों को जल्दी पूरा करने में सफल होंगे। इस राशि के जो लोग लोहे का बिज़नेस करते हैं, आज उनको उम्मीद से अधिक मुनाफा होगा। भाई से आज आपको कोई उपहार मिलेगा। आज आपको घर
के बुजुर्गों के सेहत का खास ख्याल रखने की जरुरत है। आज आप कार्यक्षेत्र में आपके अनुकूल माहौल में काम करेंगे। उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों को उचित अवसर मिलेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का
समाधान निकलेगा। बड़ों का आशीर्वाद लें, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 3
Tags: Aaj Ka Rashifal 23 October ​2023DAILY HOROSCOPEHOROSCOPE 2023RASHIFAL 2023
Previous Post

‘विदेशी शक्तियां गुरुद्वारों ममंदिरों में प्रवेश न करें, ये रघुवर का देश है बाबर का नहीं’, पंजाब में बोले बागेश्वर बाबा

Next Post

CM मान ने अंतरराज्यीय व्यापार को बढ़ावा देने का किया आह्वान, बोले- व्यापार के लिए हो साझा मंच

Next Post
CM मान ने अंतरराज्यीय व्यापार को बढ़ावा देने का किया आह्वान, बोले- व्यापार के लिए हो साझा मंच

CM मान ने अंतरराज्यीय व्यापार को बढ़ावा देने का किया आह्वान, बोले- व्यापार के लिए हो साझा मंच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे जेपी नड्डा, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत

दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे जेपी नड्डा, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत

May 18, 2025
श्रीनगर में आतंकियों के 23 सहयोगियों पर PSA के तहत मामला दर्ज

श्रीनगर में आतंकियों के 23 सहयोगियों पर PSA के तहत मामला दर्ज

May 18, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .