Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

Aaj Ka Rashiifal: इन जातकों के लिए खुलेंगे तरक्‍की के रास्‍ते तो इनको होगी निराशा, पढ़ें सभी के लिए कैसा रहेगा मंगलवार

sampurantoday by sampurantoday
January 16, 2024
in राशिफल
0
Aaj Ka Rashiifal: इन जातकों के लिए खुलेंगे तरक्‍की के रास्‍ते तो इनको होगी निराशा, पढ़ें सभी के लिए कैसा रहेगा मंगलवार
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 16 Jauary 2024 Horoscope Today: ज्योतिषियों की मानें तो मंगलवार, 16 जनवरी का दिन राशि चक्र की सभी राशियों के लिए खास रहने वाला है। एक दिन पूर्व सूर्य देव ने राशि परिवर्तन किया है। वहीं, चंद्र देव भी आज राशि परिवर्तन कर चुके हैं। वर्तमान समय में चंद्र देव मीन राशि में विराजमान हैं। सूर्य और चंद्र देव के राशि परिवर्तन से आज कई राशि के जातकों को शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी। वहीं, कई राशि के जातकों को आज मानसिक तनाव से निजात मिलेगी। आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से आज का भविष्यफल जानते हैं-

सत्त्वं रजस्तम इति गुणाः प्रकृतिसंभवाः।

निबध्नन्ति महाबाहो देहे देहिनमव्ययम्।।

भगवान श्रीकृष्ण पवित्र ग्रंथ ‘गीता’ के 14वें अध्याय के 05वें श्लोक में अपने शिष्य एवं मित्र अर्जुन से कहते हैं- हे परंतप! सात्विक, राजसिक और तामसिक ये तीनों गुण प्रकृति से उत्पन्न होते हैं। इन तीन गुणों के चलते अविनाशी जीवात्मा शरीर में बंधी रहती है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कोई नया मकान वाहन आदि खरीद सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी अपने प्रिय व्यक्ति से मिलना होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद में आज आप पड़ सकते हैं। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। आप नया कोई कार्य शुरू कर सकते हैं पर अपने साथियों से सावधान रहें। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी का विवाद परिवार में हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आप किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें। आप किसी विशेष कार्य के ना होने से परेशान हो सकते हैं। अपने किसी परिचित से वाद-विवाद बढ़ सकता है। परिवार में अपनों का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ी रकम व्यापार में यदि लगाएं, तो सोच विचार कर निर्णय लें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। कोई व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप आज आपको मिल सकती है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा। यदि नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। आपसी मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील समझौता आपके पक्ष में हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य आपका आज बिगड़ सकता है। किसी न्यायालय पक्ष के कार्य में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। विरोधी सक्रिय होंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम आज ना उठाएं, नहीं तो नुकसान होगा। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनने पर शांत रहें। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। परिवार में किसी अपने परिचित को आप हमेशा के लिए खो सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें, दुर्घटना बन सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका पार्टनर आपका साथ छोड़ सकता है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य आपके पूर्ण होंगे। आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया कार्य का दायित्व आज आपको प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कोई नया वाहन, भवन या मकान आदि खरीद सकते हैं। नए कार्य के विषय में सोच रहे हैं, वह कार्य आपका आज शुरू होगा। मित्रों और संबंधियों से लाभ प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में संबंध मधुर होंगे। मतभेद समाप्त होंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य के कारण आर्थिक स्थिति से आपको जूझना पड़ेगा। परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा रिस्क आज ना लें। अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार के रूप में ना दें। व्यापार में घाटा लग सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद की स्थिति निर्मित होगी। पत्नी से अनबन हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आप आंतरिक तौर से खुद को परेशान महसूस करेंगे। परिवार व्यापार को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आपका कोई पुराना कार्य बिगड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस करेंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। परिवार लोगों का आपके साथ व्यवहार ठीक नहीं रहेगा। वाणी पर संयम रखें। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। कोई बड़ा काम आज आपको व्यापार-व्यवसाय में प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। किसी नई साझेदारी की शुरुआत हो सकती है।

Tags: Aaj Ka Rashifal 16 Jauary 2024Aaj Ka RashiifalDainik Rashifal 16 January 2024January 2024 RashifalToday Horoscope In Hindi
Previous Post

29 जनवरी को पीएम देंगे गुरु मंत्र, आज है रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट

Next Post

सीतापुर चीनी मिल में बड़ा हादसा; स्टीम टैंक फटने से 3 मजदूरों की मौत, कई घायल

Next Post
सीतापुर चीनी मिल में बड़ा हादसा; स्टीम टैंक फटने से 3 मजदूरों की मौत, कई घायल

सीतापुर चीनी मिल में बड़ा हादसा; स्टीम टैंक फटने से 3 मजदूरों की मौत, कई घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

बांग्लादेश की अवामी लीग का रजिस्ट्रेशन कैंसिल, नहीं लड़ पाएगी चुनाव

बांग्लादेश की अवामी लीग का रजिस्ट्रेशन कैंसिल, नहीं लड़ पाएगी चुनाव

May 13, 2025
‘वो’ के चक्कर में पूरा परिवार खत्म! पति ने की पत्नी और बच्चों की हत्या… फिर कर लिया सुसाइड

‘वो’ के चक्कर में पूरा परिवार खत्म! पति ने की पत्नी और बच्चों की हत्या… फिर कर लिया सुसाइड

May 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .