लखनऊ। प्रदेश को 16 और आईएएस अधिकारी मिल गए हैं। वर्ष 2022 बैच के इन अफसरों को यूपी काडर आवंटित हुआ है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने काडर आवंटन की अधिसूचना जारी कर दी है।
इनमें इशिता किशोर, स्मृति मिश्रा, स्वाति शर्मा, शिशिर कुमार सिंह, वैशाली, गुंजिता अग्रवाल, नितिन सिंह, अनुभव सिंह, साई आश्रित शाखामुरी, नारायणी भाटिया, महेन्द्र सिंह, चालुवराजू आर, काव्या सी, दीपक सिंहनवाल, साहिल कुमार व रिंकू सिंह राही को उत्तर प्रदेश काडर मिला है। अब यह अधिकारी प्रदेश में अपनी सेवाएं देंगे।