Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

संविधान दिवस 26 नवंबर को क्यों मनाते हैं, क्या है इतिहास, 26 जनवरी से कैसे अलग है यह दिन

sampurantoday by sampurantoday
November 26, 2023
in देश-दुनिया
0
संविधान दिवस 26 नवंबर को क्यों मनाते हैं, क्या है इतिहास, 26 जनवरी से कैसे अलग है यह दिन
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। सभी भारतीयों के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज ही के दिन वो किताब बनकर तैयार हुई थी, जिसने हमें दुनिया के सबसे बड़े संविधान वाला देश कहने का अधिकार दिया। आज ही के दिन संविधान में ऐसे मौलिक अधिकार की रूपरेखा दी गई, जो देश के हर वर्ग के व्यक्ति को आजाद कहने का हक देता है।

भारत में आखिर कब संविधान स्वीकार किया गया, किस दिन संविधान दिवस (Constitution Day) मनाया जाता है और इसे क्यों मनाया जाता है (why Constitution Day celebrated?), आज कई लोगों को इसका पता नहीं होगा।

आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इसके बारे में बताने जा रहे हैं….

कब मनाया जाता है संविधान दिवस

वैसे तो भारत में 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया था, लेकिन इसे पहले ही स्वीकृति मिल गई थी। संविधान लागू होने से दो महीने पहले 26 नवंबर 1949 को संविधान बनाने वाली सभा (Constitution Assembly) ने कई दौर की चर्चाओं और संशोधनों के बाद आखिरकार संविधान को स्वीकार किया था। इसी कारण 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

क्यों मनाया जाता है संविधान दिवस? (Why Constitution Day is Celebrated)

देश के लोगों को संविधान के बारे में जागरुक करने के लिए संविधान दिवस मनाया जाता है। संवैधानिक मूल्यों की जानकारी देश के हर नागरिक को हो इसके लिए संविधान दिवस मनाने का फैसला हुआ था। इसी दिन देश ने संविधान को स्वीकार किया था जिसके चलते सामाजिक न्याय मंत्रालय ने 19 नवंबर 2015 को एक फैसला लिया कि 26 नवंबर को देश संविधान दिवस के रूप मनाएगा।

संविधान दिवस मनाने का फैसला कब लिया गया

संविधान दिवस को मनाने के फैसले के पीछे इसके निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का नाम जुड़ा है। दरअसल, साल 2015 में डॉ. भीमराव अंबेडकर के 125वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवंबर को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने इस तारीख को ‘संविधान दिवस’ के रूप में मनाने के केंद्र सरकार के फैसले को अधिसूचित किया था। इस फैसले के बाद से प्रति वर्ष 26 नवंबर को राष्ट्रीय संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को राष्ट्रीय कानून दिवस (National Law Day) के रूप में भी जाना जाता है।

संविधान का यह है महत्व

संविधान दिवस को मनाने का फैसला इसके निर्माता डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के लिए लिया गया था। गौरतलब है कि भारतीय संविधान कई सिद्धांतों और दृष्टांतों को समेटे है, जिनके आधार पर देश की सरकार और नागरिकों के लिए मौलिक राजनीतिक सिद्धांत, प्रक्रियाएं, अधिकार, दिशा निर्देश, कानून आदि तय किए गए हैं।

डिजिटल रूप से देखें संविधान बनने की कहानी

भारत की आजादी से लेकर संविधान बनने तक की कहानी अब डिजिटल रूप में भी देखी जा सकती है। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत भारत सरकार ने डीएवीपी की साइट पर ऑडियो-वीजुअल सामग्री भी डाली है, जिसमें संविधान बनने का सफर और इसे बनाने में कौन-कौन शामिल था, उनके बारे में बताया गया है। इसमें संविधान से संबंधित कुछ जरूरी जानकारी भी दी गई है। इसे आप यहां देख सकते हैं।

संविधान को अब अपनी भाषा में समझें

भारत सरकार ने संविधान के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए इसको कई भाषाओं में उपलब्ध कराया है। संविधान में क्या-क्या शामिल है और इसमें क्या अधिकार दिए गए हैं, इसे अब अलग-अलग भाषाओं में पढ़ा जा सकता है। ये तमिल, पंजाबी, उर्दू, संस्कृत, बंगाली, मैथली, मराठी और कई अन्य भाषाओं में उपलब्ध है।

Tags: Constitution Day 2022How do we celebrate Constitution Day?What is Constitution Daywhy 26th Nov is Constitution Day?why Constitution Day celebrated?
Previous Post

अमिताभ बच्चन ने बेटी श्वेता बच्चन को दिया गिफ्ट, जुहू वाला बंगला की कीमत जान होंगे हैरान

Next Post

14 दिन से फंसे मजदूरों को फोन-लूडो का सहारा… ऑगर मशीन फेल, अब वर्टिकल ड्रिलिंग की तैयारी, जानें क्या हैं चुनौतियां

Next Post
14 दिन से फंसे मजदूरों को फोन-लूडो का सहारा… ऑगर मशीन फेल, अब वर्टिकल ड्रिलिंग की तैयारी, जानें क्या हैं चुनौतियां

14 दिन से फंसे मजदूरों को फोन-लूडो का सहारा... ऑगर मशीन फेल, अब वर्टिकल ड्रिलिंग की तैयारी, जानें क्या हैं चुनौतियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे जेपी नड्डा, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत

दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे जेपी नड्डा, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत

May 18, 2025
श्रीनगर में आतंकियों के 23 सहयोगियों पर PSA के तहत मामला दर्ज

श्रीनगर में आतंकियों के 23 सहयोगियों पर PSA के तहत मामला दर्ज

May 18, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .