Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

146 साल का हुआ टेस्ट क्रिकेट, इन दोनों टीमों के बीच खेला गया था ऐतिहासिक मैच

sampurantoday by sampurantoday
March 15, 2023
in खेल
0
146 साल का हुआ टेस्ट क्रिकेट, इन दोनों टीमों के बीच खेला गया था ऐतिहासिक मैच
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसकी लोकप्रियता पूरे विश्व भर में है। सबसे पहली बार इस खेल की शुरुआत इंग्लैंड में हुई। इसके बाद बदलते हुए समय के साथ क्रिकेट में भी कई सारे बदलाव होते चले गए। अपने ऐतिहासिक विरासत के साथ मॉर्डन डे क्रिकेट में आधिकारिक रूप से कुल तीन फॉर्मेट में खेले जाते हैं। टेस्ट, वनडे और टी20। हालांकि टी10 और द 100 नाम से भी अलग-अलग तरह का प्रयोग जारी है लेकिन जो सबसे पुराना फॉर्मेट है उसकी बात ही अलग है। लाल गेंद से पांच दिनों तक खेले जाने वाले टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत आज ही के दिन 15 मार्च 1877 में हुई।

क्रिकेट इतिहास का पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 15 से 19 मार्च के बीच खेला गया। ऐसा नहीं है कि इससे पहले क्रिकेट मैच नहीं खेला गया था लेकिन आधिकारिक रूप से 1877 में खेले गए मेलबर्न के मुकाबले को टेस्ट का दर्जा दिया गया था और इसी दिन से इस लंबे फॉर्मेट की शुरुआत मानी जाती है।

    पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने मारी थी बाजी

    क्रिकेट के इतिहास में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने इंग्लैंड को हराकर बाजी मारी थी। हालांकि जब यह मैच खेला गया तो दिन को निर्धारित नहीं किया गया था लेकिन दोनों टीमों के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच कुल पांच दिनों तक चला था। मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी थी और पहली पारी में उसने 245 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में चार्ल्स बैनरमैन ने बेहतरीन 165 रनों की शतकीय पारी खेली थी।

    कंगारू टीम के लिए बैनरमैन के अलावा और कोई भी बल्लेबाज अपनी चमक नहीं छोड़ पाए थे। इस तरह बैनरमैन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहले बल्लेबाज भी बने थे जिन्होंने शतकीय पारी खेलने का कारनामा किया था।

    इंग्लैंड 200 के भीतर हुई ऑल आउट

    ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में बनाए 245 रनों के जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम सिर्फ 196 रन बनाकर ढेर हो गई थी। इंग्लैंड के लिए बल्लेबाजी में सबसे अधिक हैरी जप ने 63 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा हैरी चार्लवुड ने 36 और एलन हिल ने 35 रनों का योगदान दिया था।

    वहीं गेंदबाजी की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के लिए बिली मिडविंटर ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया था और उन्होंने पारी में कुल 5 विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा टॉम गारेट के खाते में दो विकेट आया।

    ऑस्ट्रेलिया ने जीता मैच

    पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम के पास 49 रनों की बढ़त मिली। हालांकि दूसरी पारी में उसकी बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही और पूरी 104 रन के स्कोर सिमट गई। इस तरह इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए 154 रनों का लक्ष्य मिला लेकिन ऑस्ट्रेलिया की धारदार गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड एक बार फिर से लड़खड़ा गई और पूरी टीम 108 बनाकर ऑल आउट हो गई जिसके कारण ऑस्ट्रेलिया की टीम 45 रन से मैच को अपने नाम कर लिया।

    Previous Post

    ननद ने बिगाड़ा आलिया भट्ट का नाम तो सासु मां ने लुटाया प्यार, बर्थडे पर सब ऐसे दे रहे बधाई

    Next Post

    कोहली ने किया था शर्मिंदा, क्या हार्दिक धो पाएंगे दाग? मुंबई में रहा है टीम का बुरा हाल

    Next Post
    कोहली ने किया था शर्मिंदा, क्या हार्दिक धो पाएंगे दाग? मुंबई में रहा है टीम का बुरा हाल

    कोहली ने किया था शर्मिंदा, क्या हार्दिक धो पाएंगे दाग? मुंबई में रहा है टीम का बुरा हाल

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Contact Us For Advertising:

    info@charchaaajki.in

    Important Links

    • Our Team
    • Advertise
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us

    Follow Us

    Recent News

    ‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

    ‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

    June 13, 2025
    करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

    करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

    June 13, 2025

    © 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

    No Result
    View All Result
    • Home
    • राज्य
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
        • गाजियाबाद
      • उत्तराखंड
      • ओडिशा
      • कर्नाटका
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • नगालैंड
      • पंजाब
      • पश्चिम बंगाल
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
        • भोपाल
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
      • सिक्किम
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • देश-दुनिया
    • मनोरंजन
      • खेल
      • फ़िल्मी जगत
    • राशिफल
    • व्यापार
    • I-Card Registration

    © 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .