चित्रकूट के मानिकपुर विकास खण्ड के बरहुनीतीर ग्राम पोस्ट रुकमा बुजुर्ग में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 148 छात्रों ने प्रतिभाग किया । सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामीण मेधा अभिनन्दन समिति पाठा क्षेत्र के अध्यक्ष मुकेश कुमार द्वारा किया गया। जहाँ पूरे चित्रकूट जिले के छात्रों का आवेदन लिया गया था।
मुकेश कुमार ने बताया की इस सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों के अंदर छिपी हुई प्रतिभाग को निखारना है।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मनपूरन ने, द्वितीय स्थान दीपक ने, एवं तृतीय स्थान पवन ने प्राप्त किया है।
इस प्रतियोगिता में इनके अलावा टॉप 10 छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया है।
इस मौके पर मीरा भारती (जिला पंचायत सदस्य सरैया), शशिकांत सिंह (आई.टी.सेल. जिला अध्यक्ष अपना दल एस), अनुराग सिंह (सेवानिवृत सी.आर.पी.एफ), रावेंद्र सिंह (शिक्षक), हिमांशु अग्रहरि, कृष्णकांत पटेल(जिला उपाध्यक्ष अपना दल एस), गिरीश चतुर्वेदी (ग्राम प्रधान रुकमा बुजुर्ग), अतुल पटेल( ग्राम प्रधान ददरी माफी), शिवम पटेल (युवा चैलेंज कप खाँच) , प्रदीप पटेल (जिला मंत्री बजरंग दल म.प्र.) , रोहित सिंह (रामहित सेवा समिति &ड्रीम्स प्रोपर्टीज), एवं समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट सूरज श्रीवास्तव
मो.9519249671







