Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

प्रदेश में 152 बच्चे जेल में काट रहे बिना गलती की सजा

sampurantoday by sampurantoday
November 26, 2022
in मध्य प्रदेश
0
प्रदेश में 152 बच्चे जेल में काट रहे बिना गलती की सजा
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल

कलयुग में बच्चों के किए गए गलत कामों की सजा अक्सर मां-बाप भुगतते हैं, लेकिन एमपी में 152 बच्चे अपनी मां के किए गए अपराध की सजा अपना बचपन काल कोठरी में गुजार कर भुगत रहे हैं. इसकी मुख्य वजह है कि पांच साल तक की उम्र के बच्चों को अपराधी मां के साथ रखने का नियम है. हालांकि, जेल विभाग और सरकार इसे मजबूरी बता रही है.

मध्य प्रदेश की जेलों में बंद विभिन्न प्रकार के अपराध की सजा काट रही महिलाओं के साथ बच्चों को भी इसी परिवेश में रहकर मजबूरी वश अपना बचपन बिताना पड़ रहा हैं. हालांकि, प्रदेश की कई जेलों में तो एक से अधिक बच्चे हैं, लेकिन जिन जेलों में एक-एक बच्चें है वहां बच्चे अकेलापन महसूस करते हैं.

पांच साल तक मां के साथ
दरअसल, मध्य प्रदेश में 132 जेल है और इन जेलों में से अधिकांश में बच्चे अपनी मां के साथ हैं. शासन के नियम अनुसार पांच साल तक के बच्चों को जेल में मां के साथ रहने का प्रावधान है. बहुत जरूरी होने पर ही एक साल और (छह वर्ष की उम्र तक) की अवधि बढ़ाई जा सकती है. इसके बाद बच्चे को बाल कल्याण गृह में भेज दिया जाता है. जहां बच्चों का सभी खर्च शासन स्तर से वहन होता है.
 
सबसे अधिक बच्चे भोपाल जेल में
मध्य प्रदेश में जेलों की संख्या टोटाल 132 है. इनमें से कई जेलों में सजा भुगत रही मां अपराधी के साथ बच्चे भी है. केन्द्रीय जेल की बात करें तो इनमें सबसे अधिक राजधानी भोपाल की जेल में 19 बच्चे है. वहीं इंदौर जेल में 11, ग्वालियर में 10, जबलपुर में 02, रीवा 08, सतना 04, उज्जैन 08, सागर 06, नरसिंहपुर 06, बढ़वानी 02, होशंगाबाद खण्ड अ 05 बच्चे मौजूद हैं. जबकि जिला जेल में अलीराजपुर 01, खण्डवा 06, छतरपुर 02, छिंदवाड़ा 05, झाबुआ 00, टीकमगढ़ 02, दतिया 01, दमोह 02, बैतूल 00, राजगढ़ 03, शहडोल 03, रतलाम 02, शाजापुर 00 बच्चे मौजूद हैं.

इसके साथ ही धार में 09, सिवनी 00, सीधी 01, मंदसौर 03, मुरैना 00, बालाघाट 00, गुना 00, शिवपुरी 03, सीहोर 01, देवास 02, भिण्ड 00, पन्ना 00, विदिशा 01, खरगोन 03, रायसेन 02, मण्डला 01, कटनी 01, नीमच 01, अशोकनगर 08, श्यापुरकला 00, बैढन 04, उमरिया 00, हरदा 00, डिण्डौरी 00, आगर 00, अनूपपुर 03, सब जेल हटा 01. इस तरह प्रदेश की जेलों में 152 बच्चे अपनी मां के साथ बच्चे मौजूद हैं.
 
क्षमता से अधिक बंदी
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में कुल जेलों की संख्या 132 है. इन जेलों में आवास क्षमता 29 हजार 675 है और कुल बंदियों की संख्या 47 हजार 580 है. सभी जेलों में क्षमता से अधिक 17 हजार 905 बंदी है. बंदियों की अधिकता के कारण जेलों में अव्यवस्थाओं का आलम बना रहता है.

दिनेश नरवागे जेल अधीक्षक सेंटर जेल सागर का कहना है बच्चों को बेसिक शिक्षा देने के साथ-साथ बेहतर इंसान बनाने पर जोर दिया जाता है. जेल के भीतर रहने वाले बच्चों ने बहुत कुछ अच्छा किया है पांच साल की उम्र तक बच्चों को जेल में मां के साथ रखा जाता है. इसके बाद बाल कार्यालय में भेज दिया जाता है वहीं शासन की तरफ से उनकी पढ़ाई और अन्य खर्च भी उठाए जाते हैं.

Previous Post

सर्दी बढ़ने के साथ अस्पतालों में बढ़ने लगे ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक के मरीज

Next Post

राजधानी से 20 KM की दुरी पर मध्यकालीन वास्तु और शिल्पकला का मिला भंडार,खोज में मिले 24 मंदिर

Next Post
राजधानी से 20 KM की दुरी पर मध्यकालीन वास्तु और शिल्पकला का मिला भंडार,खोज में मिले 24 मंदिर

राजधानी से 20 KM की दुरी पर मध्यकालीन वास्तु और शिल्पकला का मिला भंडार,खोज में मिले 24 मंदिर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .