जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने आज छत्रपति शाहू जी महाराज महाविद्यालय कर्वी में पंख योजना के सेकेंड फेज का शुभारंभ किया। जिला अधिकारी ने कहा कि 50 छात्रों को 2 पहिया व चार पहिया का प्रशिक्षण दिया जाएगा यह अपने में एक अनोखा कार्य है जो जनपद की स्वयं की पायलट योजना है ।उन्होंने कहा कि इस योजना में प्रशिक्षण निशुल्क छात्राओं को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सत्य साईं ड्राइव स्कूल के शर्मा के द्वारा कराया जा रहा है ।उन्होंने यह भी कहा कि आप आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बन सकती हैं इससे महिला सशक्तिकरण और रोजगार में काफी बढ़ोतरी हो सकती है ।उन्होंने कहा कि अपर जिलाधिकारी न्यायिक बन्दिता श्रीवास्तव व आरटीओ को धन्यवाद दे रहा हूं जो इस कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा पहला बैच पास हो गया । सेकंड फेज का कार्यक्रम 10 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेगा जो चार पहिया वाहन सीखाये जायेगा जिससे कि अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं। अपर जिला अधिकारी न्यायिक बंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि अपने से ड्राइव कर रहे हैं जो जीवन में बहुत ही बड़ा बदलाव लाएगा । उन्होंने कहा कि इससे समाज में एक अलग बदलाव आएगा जो परिवर्तन करेगा । उन्होंने कहा इससे छात्राओं में रोजगार की भावना बढ़ेगी और महिला सशक्तिकरण का एक संदेश भी जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक वंदिता श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रदीप कुमार, प्राचार्य डॉ आरती गुप्ता, प्रवक्ता डॉ कविता गौतम, प्रवक्ता डॉ सुमन शुक्ला आदि संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे।
रिपोर्ट सूरज श्रीवास्तव
मो.9519249671






