मोनीलिसा सेकेण्डरी स्कूल शास्त्री नगर मन्ना का रोड अलवर के शिवमंदिर में ७ दिवसीय संगीतमय श्री शिवमहापुराण का शुभारंभ हुआ
अलवर: -दिनांक ९नवम्बर २०२२ दिन बुधवार को वार्ड नम्बर ५५ शास्त्री नगर मन्ना का रोड न्यू मोनालिसा सेकेण्डरी स्कूल मंजू स्टील आलमारी वाला के सामने वाला श्री शिवमन्दिर में आज से हर्षोल्लास के साथ ७दिवसीय संगीतमय श्री शिवमहापुराण का शुभारंभ हो गया! कथा के पूर्व श्री शिवमहापुराण के आज के मुख्य यजमान श्री किशन लाल सैनी पत्नी श्री सुशीला सैनी के नेतृत्व में शिवमन्दिर से विशाल कलश यात्रा गाजे बाजे से निकाली गई जिसमें पुरुषो की अपेक्षा माताएं बहनें की संख्या अधिक रही!
यह जानकारी कथा के मुख्य यजमान श्री किशन लाल सैनी ने दी है! उन्होंने आगे बताया है कि श्री चित्रकूट धाम शिवरामपुर उत्तर प्रदेश से पधारे श्री शिवमहापुराण के राष्ट्रीय कथा वाचक व्यासपीठाधीश्वर स्वामी कमलदास जी बापू ने आज श्री शिवमहापुराण का महात्म की कथा सुनाकर आज पहले दिन ही उपस्थित भक्त जनों को भावविभोर कर दिया!
रिपोर्ट सूरज श्रीवास्तव
मो.9519249671



