जिलाधिकारी अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में सिटी डेवलपमेंट प्लान के संबंध में मैनहार्ट कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक जिला कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में डिजिटल साइनेट, रामघाट का सौंदर्यीकरण, यात्री धर्मशाला, वाटर सप्लाई, रामघाट डेवलपमेंट, बोट, वेंडर्स स्टाफ, लक्ष्मण घाट, गणेश बाग डेवलपमेंट, कोठी तालाब डेवलपमेंट, सिटी बस सर्विस, वाईफाई, डोर टू डोर कलेक्शन, वाटर टैक्स चार्ज, कमर्शियल चार्ज, सीवेज टैक्स, मंदाकिनी दर्शन पार्क, टॉयलेट, स्टेट यूनिवर्सिटी, ट्रांसपोर्ट, आदि के संबंध में बिंदुवार चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि पिछली मीटिंग में कहा गया था कि रामघाट में पत्थर लगाए जाने के लिए स्थिति को इसमें समिट करें जो नहीं शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कार्य करें। उन्होंने कहा कि जो प्राइवेट कंस्ट्रक्शन हो रहे हैं उसे कंट्रोल करें। डोर और विंडोज की डिजाइनिंग क्या रहेगी वहा एक नया कंस्ट्रक्शन हो रहा है उसकी हाइट को भी रखें हैं इसको भी फील करें व उसी के हिसाब से बनाएं । कहा कि जो हमारे यहां कंस्ट्रक्शन का कार्य करने आ रहा है आप लोग साडा के साथ मिलकर डिसकस कर ले। कहा जो नया कंस्ट्रक्शन हो रहे हैं उसका रिव्यू करते रहें । उन्होंने यह भी कहा कि जो पैसा दिया जा रहा है उसमें आउटपुट भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें आप डिफाइन करें की परिक्रमा मार्ग में पर्यटन द्वारा तथा अन्य विभागों द्वारा जो कार्य होंगे उसी से पेमेंट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल साइनेट छोटे-छोटे भी लगाएं । उन्होंने यह भी कहा कि आपके रेवेन्यू मैच होना चाहिए। कहा कि पर्यटन से सफारी, स्पोर्ट, होटल आदि दे रहा है तो उसमें आप लोग देख ले ईको स्टार्ट के लिए उन्होंने कहा कि तहसीलदार के साथ सर्वे कर इसमें आप लोग जमीन को भी देख ले। सिटी बस सर्विस के अंतर्गत उन्होंने बताया कि 36 बस जनपद में चलेगी । कहा कि मंदाकिनी प्लान स्मिट करने के लिए अपर जिला अधिकारी न्यायिक के साथ आप लोग डिस्कस करें। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी न्यायिक वंदिता श्रीवास्तव, एक्सईएन सांडा मनोज उपाध्याय, जेई सांडा ओपी द्विवेदी, मेनहार्ट एसोसिएट डायरेक्टर निशांन गोयल, मैनहार्ट टीम लीडर मीसा टंडन, मैनहार्ट फाइनेंशियल ऋषि आदि संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे।
रिपोर्ट सूरज श्रीवास्तव
मो.9519249671





