खण्ड विकास अधिकारी आस्था पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि मा0 प्रमुख चित्रकूटधाम कर्वी की अध्यक्षता में 11 नवम्बर 2022 को अपरान्ह 11.00 बजे से क्षेत्र पंचायत की बैठक तहसील सभागार कर्वी चित्रकूट के प्रागंण में आयोजित की गयी है। जिसमें विभिन्न बिन्दुओं पर विचार किया जायेगा।
उन्होंने आमंत्रित जिला प्रतिनिधियों, समस्त जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र पंचायत चित्रकूटधाम कर्वी, समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य/ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत चित्रकूटधाम कर्वी एवं अधिकारियों से निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर पहुॅंचकर बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया है।
रिपोर्ट सूरज श्रीवास्तव
मो.9519249671


