Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

MP में जनवरी-फरवरी कूल-कूल:इंदौर, ग्वालियर, चंबल वेरी कूल; भोपाल, जबलपुर कम ठंडा

sampurantoday by sampurantoday
December 16, 2022
in मध्य प्रदेश
0
MP में जनवरी-फरवरी कूल-कूल:इंदौर, ग्वालियर, चंबल वेरी कूल; भोपाल, जबलपुर कम ठंडा
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दिसंबर आधा बीत चुका है, लेकिन प्रदेश में अब तक ठंड जोर नहीं पकड़ सकी है। साइक्लोन मैंडूस ने तापमान के तेवर कुछ नरम किए, लेकिन एक दन ही 13 दिसंबर को ही ठंडी का एहसास हो सका। साल 2019 के बाद पहली बार दिसंबर के शुरुआती दो सप्ताह में दिन का पारा 19 डिग्री के नीचे 18.8 डिग्री सेल्सियस तक आया। इससे पहले साल 2019 में यह 17.8 डिग्री सेल्सियस था।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि इंदौर, ग्वालियर, चंबल में रात के तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री कम रहेंगे, जबकि भोपाल-जबलपुर में सामान्य और सागर में रात का पारा सामान्य से ज्यादा रहेंगे। जानते हैं कि जनवरी और फरवरी में आपके शहर का हाल कैसा रहेगा।

यहां रात का पारा नीचे आने से कोल्ड वेव

मध्यप्रदेश में दिसंबर के अंत तक अच्छी ठंड की इंट्री का अंदाजा लगाया जा रहा है। ऐसे में वैज्ञानिक सिंह ने बताया कि शहडोल, रीवा, इंदौर, ग्वालियर और चंबल संभागों में इस बार न्यूनतम तापमान अपेक्षाकृत ज्यादा ठंडे रहने वाले हैं। रात का तापमान यहां पर औसतन 1 से 2 डिग्री कम रहेंगे। रात का तापमान ज्यादा गिरने से यहां पर कोल्ड वेव रहेगी। यानी रात और दिन में यहां शीतलहर का असर रहेगा।

यहां सामान्य रहेगा पारा

इंदौर के बगल सं उज्जैन, भोपाल, नर्मदपुरम और जबलपुर में दिन का पारा सामान्य रहेगा। यहां पर ठंड के दिनों में औसतन सामान्य के आसपास रहेंगे। ऐसे में ठंड तो रहेगी, लेकिन इस बार शीतलहर बहुत कम चलने के कारण ठंड ज्यादा परेशान नहीं कर पाएगी।

भोपाल में तीन दिन तक बादल छाए रहे।

बुंदेलखंड के हिस्सों में ज्यादा ठंड नहीं

अगर मध्प्रयदेश के बुंदेलखंड की बात की जाए तो इस बार सागर समेत इन इलाकों में न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होने वाली है। रात का पारा सामान्य से कुछ ज्यादा रह सकते हैं। इसका यह मतलब नहीं कि यहां ठंड नहीं होगा। ठंड तो रहेगी, लेकिन तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी। यहां तापमान सामान्य से थोड़े ज्यादा रहेंगे।

अधिकतम तापमान प्रदेश भर में कम रहेगी

रात की अपेक्षा इस बार दिन परेशान करने वाले होने वाले हैं। वैज्ञानिक सिंह ने बताया कि इस बार प्रदेश भर में रात की अपेक्षा दिन का तापमान ज्यादा गिरेगा। जबलपुर और शहडोल में अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़े बढ़े रहेंगे, लेकिन अन्य इलाकों इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड, बघेलखंड समेत पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री से ज्यादा गिर सकते हैं। इस कारण कोल्ड डे की संख्या बढ़ सकती है। ऐसे में रात की तुलना में लोगों को दिन में ठंड का अधिक एहसास होगा।

बारिश और ओले भी गिर सकते हैं

दिसंबर में मैंडूस के कारण बारिश तो हुई है, लेकिन इस बार ज्यादा बारिश नहीं हुई। मैंडूस के अलावा भी अभी कोई ऐसी स्थिति नहीं बन रही है, जिससे दिसंबर में बारिश के आसार बनें। हालांकि, 21 दिसंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार बन रहे हैं, लेकिन कुछ इलाकों में हल्की बूंदबांदी हो सकती है। बादल छाने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा जनवरी में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बारिश के दिनों में वृद्धि हो सकती है। बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। यह दो से तीन दिन तक लगातार भी हो सकती है। फरवरी में बहुत ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है।

भोपाल में सोमवार और मंगलवार को हल्की रिझमिम हुई।

इस कारण ठंड में बारिश होती है

सर्दियों में बारिश होने के पीछे की बड़ी वजह पाकिस्तान से आने वाली हवाएं (वेर्स्टन डिर्स्टबेर्न्स) है। उत्तरी और समुद्र से आने हवाओं के टकराने के कारण बारिश की स्थिति बनती है। इससे तेज हवाओं के साथ बारिश और ओला पड़ता है। इससे दिन में शीतलहर का प्रकोप बढ़ जाता है।

कोहरा नहीं छाने का कारण
अभी लानीला लगातार सक्रिय है और आईओडी सक्रिय नहीं है। इस कारण वातावरण में नहीं है। इस कारण अब तक कोहरा की परिस्थितियां नहीं बन पा रही हैं। इस दौरान ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड और बघेलखंड में कोहरा रहता था, वह भी नहीं रह पा रहा है। हो सकता है कि दो-तीन दिनों में कोहरा छाने लगे।

भोपाल में दो दिन पहले दिन में भी धुंध रही।

कोहरा काफी समय तक रहता है

हवा के तापमान और ओस बिंदु के बीच का अंतर 2.5 डिग्री सेल्सियस से कम होने पर कोहरा बनता है। जब हवा में निलंबित किए गए छोटे तरल पानी की बूंदों में जल वाष्प संघनित होता है, तो कोहरा बनना शुरू हो जाता है। सर्दियों में पृथ्वी की सतह के पास की गर्म हवा में मौजूद जल वाष्प ऊपर मौजूद ठंडी हवा की परतों से मिल कर जम जाती है। इसमें दृश्यता 1 किलोमीटर से कम हो जाती है। यह ज्यादा समय तक रहता है।

धुंध में दृश्यता का अंतर होता है

धुंध भी कोहरे का एक रूप होता है, लेकिन इसमें दृश्यता करीब डेढ़ किलोमीटर से ज्यादा रहती है। इसमें मुख्य रूप से धूल और धुएं के कण रहते हैं। यह ज्यादा समय के लिए नहीं रहता है।

ग्वालियर में रात का पारा 7 डिग्री तक आएगा

बादल छटने से 18 दिसंबर से रात का पारा तेजी से नीचे आएगा। इससे धीरे-धीरे उत्तरी हवाएं आना शुरू हो जाएंगी। इससे ठंड बढ़ जाएगी। सबसे ज्यादा ग्वालियर चंबल में न्यूनतम तापमान 7 के आसपास और भोपाल और उसके आसपास रात का पारा 11-12 डिग्री के आसपास आ जाएंगे। इंदौर और उज्जैन में न्यूनत तापमान सामान्य से ज्यादा रहेंगे।

22 को मौसम में फिर बदलाव होगा

18-19 दिसंबर के बाद फिर भी मौसम बदला होगा। कुछ इलाकों में बूंदांबादी हो सकती है। इससे एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि अब ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होंगे। दिसंबर के अंत तक अच्छी ठंड का एहसास होने लगेगा।

2020-21 में ज्यादा ठंड रही थी

वैज्ञानिक सिंह ने बताया कि इस बार मध्यप्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा। मध्यप्रदेश में दो साल 2020 और 21 में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी थी। हालांकि इन दोनों सालों को छोड़ दिया जाए तो मध्यप्रदेश में बहुत ज्यादा कड़ाके की ठंड नहीं रही। इस बार भी अन्य सालों की तरह ही ठंड के तेवर रहने की संभावना है।

Previous Post

MP के 16 जिलों में बिजली के लिए गाइडलाइन:अघोषित अवैध कॉलोनी में कनेक्शन मिलेंगे; चुकाने होंगे 34 से 88 हजार रुपए तक

Next Post

हत्या पर हंगामा, टीआई को हटाने पर अड़ी इमरती:केंद्रीय मंत्री सिंधिया के आश्वासन के बाद खत्म हुआ धरना

Next Post
हत्या पर हंगामा, टीआई को हटाने पर अड़ी इमरती:केंद्रीय मंत्री सिंधिया के आश्वासन के बाद खत्म हुआ धरना

हत्या पर हंगामा, टीआई को हटाने पर अड़ी इमरती:केंद्रीय मंत्री सिंधिया के आश्वासन के बाद खत्म हुआ धरना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .