Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

हत्या पर हंगामा, टीआई को हटाने पर अड़ी इमरती:केंद्रीय मंत्री सिंधिया के आश्वासन के बाद खत्म हुआ धरना

sampurantoday by sampurantoday
December 16, 2022
in मध्य प्रदेश
0
हत्या पर हंगामा, टीआई को हटाने पर अड़ी इमरती:केंद्रीय मंत्री सिंधिया के आश्वासन के बाद खत्म हुआ धरना
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ग्वालियर के डबरा में बुधवार रात हुई युवक की हत्या के बाद गुरुवार को मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पूर्व मंत्री इमरती देवी के नेतृत्व में बघेल समाज के सैकड़ों लोग थाने तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे और अंदर धरने पर बैठ गए।

धरना दे रहे लोगों ने पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान काफी देर तक हंगामा चलता रहा। परिजनों की मांग थी कि आरोपियों के घर तोड़े जाएं। इमरती देवी ने इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी बात की। सिंधिया ने इमरती को आश्वासन दिया कि आरोपियों के मकान तोड़ने की दिशा में भी कार्रवाई होगी और थाना प्रभारी को भी हटाया जाएगा। इसके बाद पूर्व मंत्री ने धरना खत्म किया।

पहले जान लीजिए पूरा मामला
डबरा के हनुमान कॉलोनी में रहने वाले 22 वर्षीय प्रशांत बघेल पुत्र इंदर का जवाहर कॉलोनी में रहने वाले जसपाल उर्फ बिल्लो और उसके साथियों से हफ्ते भर पहले विवाद हुआ था। आरोपी ने प्रशांत से फोन पर कहा था कि तू ज्यादा बन रहा है, तुझे बताना पड़ेगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

इस विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच मंदिर में बैठकर समझौता भी हो गया। बुधवार रात करीब 8 बजे प्रशांत अपने घर के बाहर खड़ा था। आरोप है कि इसी दौरान जसपाल और उसके साथियों ने प्रशांत पर 10 राउंड फायर किए। जिसमें 3 गोलियां प्रशांत को लगीं। प्रशांत की मौके पर ही मौत हो गई। इस गोलीबारी में वहां से निकल रहा राज नाम का युवक भी घायल हो गया। जो कि अहमदाबाद में रहकर काम करता है और एक-दो दिन पहले ही रिश्तेदार के यहां डबरा आया था।

बघेल समाज थाने में धरने पर बैठा
दोपहर 2 बजे के लगभग बघेल समाज के सैकड़ों लोग नारेबाजी करते हुए थाने तक पहुंचे। वे थाने के अंदर धरने पर बैठ गए। बघेल समाज ने पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

आरोपियों के मकान तोड़ने की मांग
वारदात के बाद गुरुवार सुबह पूर्व मंत्री इमरती देवी मृतक के परिवार के साथ पहले पीएम हाउस, फिर थाना परिसर में धरने पर बैठ गईं। उन्होंने आरोपियों के मकान तोड़ने और उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।

दिनभर चले घटनाक्रम के बाद शाम को पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसके बाद भी इमरती देवी थाना प्रभारी को हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठी रहीं।

सिंधिया ने दिया टीआई को हटाने का आश्वासन
पूर्व मंत्री इमरती देवी सुबह से ही पीड़ित परिवार के साथ धरने पर बैठी रहीं। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में युवा भी थाने के अंदर धरने पर बैठ गए। पूर्व मंत्री ने आरोपियों के घर तोड़ने की मांग की, जिस पर प्रशासन राजी नहीं हुआ। उन्होंने थाना प्रभारी को हटाने की मांग की, उस पर भी प्रशासन ने निर्णय नहीं ले पाया। इसी बीच सभी आरोपियों के गिरफ्तार होने की खबर आ गई, तब जाकर मामला थोड़ा नरम पड़ा।

इमरती देवी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से बात की। उसके बाद उन्होंने बताया कि महाराज ने आश्वासन दिया है कि मकान तोड़ने की दिशा में भी कार्रवाई होगी और थाना प्रभारी को भी हटाया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी चर्चा करने की बात कही थी, लेकिन मुख्यमंत्री से बात नहीं हो पाई थी।

भारी संख्या में डबरा बुलाई फोर्स
गिरफ्तार मुख्य आरोपी जसपाल उर्फ बिल्लो पर हत्या और हत्या के प्रयास के मामले के साथ ही मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। सत्तार पर हत्या के प्रयास और मारपीट के मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपियों पर भी तीन-तीन मामले दर्ज हैं।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एडिशनल एसपी जयराज कुबेर, एसडीओपी विवेक शर्मा, थाना प्रभारी विलोआ रमेश शाक्य, थाना प्रभारी पिछोर केडी कुशवाह, देहात थाना प्रभारी राजकुमारी परमार, टेकनपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र लोधी, आंतरी थाना प्रभारी दीपक भदौरिया सहित आसपास के थानों से भारी संख्या में पुलिस बल डबरा बुला लिया था। अधिकारियों ने काफी देर तक पूर्व मंत्री और पीड़ित परिवार को समझाया। इसके बाद वह माने और प्रशांत बघेल के शव को थाने से लेकर रवाना हुए।

Previous Post

MP में जनवरी-फरवरी कूल-कूल:इंदौर, ग्वालियर, चंबल वेरी कूल; भोपाल, जबलपुर कम ठंडा

Next Post

चित्रकूट में आज पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला से मुलाकात हुई और जिले के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई

Next Post

चित्रकूट में आज पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला से मुलाकात हुई और जिले के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .