चित्रकूट में जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द एवं पुलिस अधीक्षक बृंदा शुक्ला द्वारा थाना राजापुर में अयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियो की समस्याओं को सुनकर सम्बंधित अधिकारियों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस तथा थाना दिवस एवं अन्य जो जन सुनवाई के दौरान समस्याएं प्राप्त होती हैं उनका निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप व गुणवत्ता पूर्ण कराया जाए । शासन स्तर से समस्याओं के निस्तारण के संबंध में समस्या ग्रस्त व्यक्ति से फीडबैक भी लिया जा रहा है इसको ध्यान में रखते हुए निस्तारण गुणवत्तापूर्ण कराया जाए। उन्होंने नायब तहसीलदार को निर्देश दिए कि जो चकबंदी की शिकायतें प्राप्त हुई है उनका मौके पर जाकर निस्तारण कराएं।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी राजापुर प्रमोद कुमार झा, नायब तहसीलदार पुष्पेन्द्र सिंह गौतम,थाना अध्यक्ष राजापुर दीपेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी राजापुर बीएन कुशवाहा सहित संबंधित अधिकारी, कानूनगो, लेखपाल मौजूद रहे।
रिपोर्ट सूरज श्रीवास्तव
मो.9519249671







