चित्रकूट । शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान रिलीज से पहले ही विवादों मे घिरती नजर आ रही है फिल्म के गाने ‘बेशर्म रंग’मे दीपिका पादुकोण की ड्रेस को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है सनातन रक्षा दल संचालित गौ रक्षक सेना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष (युवा मोर्चा) माननीय विपिन कुमार का कहना है कि भगवा रंग की बिकिनी पहनाकर हिन्दू धर्म और साधू संतो का अपमान किया है उन्होंने सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी से पठान फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है हम शुक्रवार को सनातन रक्षा दल संचालित गौ रक्षक सेना राष्ट्रीय संगठन मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष (युवा मोर्चा) के विपिन कुमार ने कहा कि फिल्म देश व समाज को दिशा देने के लिए होती है।
शाहरुख खान और फिल्म पठान देश व समाज में वैमनस्य फैलाने का कार्य करेगी फिल्म में धार्मिक अस्था एवं श्रृद्धा के रंग भगवा का अपमान करने के साथ- साथ नारी के अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने से सनातन रक्षा दल संचालित गौ रक्षक सेना आक्रोशित है फिल्म निर्माताओं को हिन्दू संस्कृति का भी ध्यान रखना चाहिए कहा कि हम ऐसी किसी भी फिल्म को नहीं चलने देंगे जिसमें हिंदू मान बिंदुओं का उपहास, देवी देवताओं के अभद्र चित्र व नारी अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया गया हो उन्होंने कहा कि सनातन रक्षा दल संचालित गौ रक्षक सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष आचार्य मयंक द्विवेदी एवं गौ रक्षक सेना के प्रदेश सचिव आचार्य विकाश गौतम
प्रकाश आह्ववान पर यूपी के सभी जिलों में जिला अध्यक्षों के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौपकर हिन्दूओं के आस्था के रंग भगवा का अपमान करने वाली फिल्म पठान पर प्रतिबंध लगाने की मांग करेगी इसके साथ सिनेमा घरों के मालिकों से भी आपिल करेंगे कि वे इस बेहुदा फिल्म को प्रदर्शित न करें कहा कि समाचार पत्रों न्यूज़ चैनल व सोशल साइट्स के माध्यम से भी पठान फिल्म के विरुद्ध जनमत तैयार किया जाएगा इसके अलावा सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी जी को एक पत्र लिखकर शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान को बैन करने की मांग
की जायेगी आरोप लगाया जा रहा है कि ये सब सोची समझी साज़िश है जिससे दुनिया में हिंदू और भगवा रंग को बदनाम किया जा सके।
रिपोर्ट सूरज श्रीवास्तव
मो.9519249671



