Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

शादी समारोह में DJ को लेकर हुआ झगड़ा, 17 वर्षीय किशोर की कुएं में गिरकर मौत, एक घायल

sampurantoday by sampurantoday
April 21, 2025
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
शादी समारोह में DJ को लेकर हुआ झगड़ा, 17 वर्षीय किशोर की कुएं में गिरकर मौत, एक घायल
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के सरडीहा गांव में शनिवार की रात शादी समारोह का जश्न उस समय मातम में बदल गया, जब डीजे की धुन पर नाचने के दौरान बरातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में 17 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई व तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

डीजे के गाने पर भड़के बाराती आपस में भिड़े

पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल ने रविवार को बताया की दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के सरडीहा निवासी रामस्नेह विश्वकर्मा की बेटी की शादी थी। कल शनिवार की रातं बरात बभनी थाना क्षेत्र के पोखरा चैनपुर से आई थी। बरात में शामिल बराती डीजे की धुन पर झूम रहे थे। इसी दौरान गाने को लेकर आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि बारातियों के 2 पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। बारात देखने पहुंचे गांव के ही मोहित (17), मोतीलाल (22) और अशफर्ीलाल (22) बरातियों से उलझ गए।

कुएं में गिरकर किशोर की गई जान

मिली जानकारी के मुताबिक, आक्रोशित बारातियों ने लाठी-डंडों से तीनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान मोहित को डंडे से सिर पर गंभीर वार किया गया। मारपीट से बचने के लिए मोहित और नीरज भागते हुए पास के कच्चे कुएं में गिर गए। नीरज किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन मोहित गंभीर चोट लगने के कारण कुएं में ही बेहोश हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, घायलों का इलाज जारी

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। वहीं घायलों को दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही हैं। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Previous Post

पत्नी की हत्या: 9 साल की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, गला घोंटता रहा मोहित, छटपटाती सलोनी को देखती रहीं बेटियां

Next Post

पाकिस्तान की फजीहत, PSL के लाइव मैच में फोन पर IPL देखते हुए पकड़ा गया शख्स, वीडियो वायरल

Next Post
पाकिस्तान की फजीहत, PSL के लाइव मैच में फोन पर IPL देखते हुए पकड़ा गया शख्स, वीडियो वायरल

पाकिस्तान की फजीहत, PSL के लाइव मैच में फोन पर IPL देखते हुए पकड़ा गया शख्स, वीडियो वायरल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .