चित्रकूट में 4नवंबर 2022 को जनता दर्शन में जनसुनवाई के दौरान अशोक कुमार पुत्र स्वर्गीय राम सुंदर निवासी सेमरदा तहसील मानिकपुर द्वारा जिला अधिकारी चित्रकूट के समक्ष उपस्थित होकर इस आशय का शिकायत किया गया कि उसके पिता स्वर्गीय रामसुंदर की मृत्यु दिनांक 21 जनवरी 2022 को हो चुकी है किंतु चकबंदी लेखपाल वरासत नहीं कर रहा है तथा पैसा की मांग किया जा रहा है प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी चित्रकूट द्वारा प्रकरण की जांच कर तत्काल वरासत दर्ज करने एवं दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए चकबंदी अधिकारी मानिकपुर शैलेन्द्र द्विवेदी को आदेशित किया गया। चकबंदी अधिकारी मानिकपुर की जांच में आवेदक की शिकायत सही पाई गई। मृतक रामसुंदर के स्थान पर आवेदक अशोक कुमार व उसके भाई योगेश कुमार के पक्ष में वरासत करके ग्राम सेमरदहा व खरोदा के खतौनी में अमलदरामद करा दिया गया। विरासत में हिला- हवाली व लापरवाही करने वाले दोषी लेखपाल इब्दता हुसैन व माता प्रसाद को जिला अधिकारी के निर्देश पर बंदोबस्त अधिकारी द्वारा निलंबित कर दिया गया। भविष्य के लिए जिलाधिकारी द्वारा चेतावनी किया गया कि इस प्रकार की प्रकरण यदि संज्ञान में आएगा तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट सूरज श्रीवास्तव
मो.9519249671


