Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश पर भारत का बड़ा एक्शन, कई सामानों पर लगा पोर्ट बैन

sampurantoday by sampurantoday
May 18, 2025
in व्यापार
0
पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश पर भारत का बड़ा एक्शन, कई सामानों पर लगा पोर्ट बैन
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: भारत ने बांग्‍लादेश के ल‍िए आयात न‍ियमों को सख्‍त किया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने इस संबंध में बड़ा फैसला लिया है। शनिवार को बांग्लादेश से आने वाले कुछ सामानों पर बंदरगाह संबंधी नए प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। ये नियम तुरंत लागू हो गए हैं। अब बांग्लादेश से कुछ खास सामान सिर्फ कुछ ही बंदरगाहों से भारत में आ सकेंगे। ऐसा क्यों किया गया, इसके पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। इनमें व्यापार असंतुलन और कुछ राजनीतिक टिप्पणियां शामिल हैं।

नए नियमों के अनुसार, रेडीमेड कपड़े अब केवल न्हावा शेवा और कोलकाता बंदरगाहों के माध्यम से ही आयात किए जा सकेंगे। इन्हें किसी भी जमीनी बंदरगाह से नहीं लाया जा सकेगा। इसके अलावा, प्रोसेस्ड फूड, फलों के रस, कॉटन, प्लास्टिक और लकड़ी के फर्नीचर जैसे सामानों को भी कुछ खास बंदरगाहों से ही लाने की अनुमति होगी। ये सामान असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम और पश्चिम बंगाल के कुछ खास चेक पोस्ट से नहीं लाए जा सकेंगे। हालांकि, बांग्लादेशी सामान भारत के रास्ते अगर नेपाल और भूटान जा रहा है तो उस पर ये नियम लागू नहीं होंगे। मछली, एलपीजी, खाने का तेल और पत्थर के टुकड़े जैसे सामानों को इन प्रतिबंधों से छूट दी गई है।

सरकार ने प‍िछले महीने ल‍िया था यह ऐक्‍शन

सरकार ने पिछले महीने बांग्लादेश को भारत के जमीनी बंदरगाहों के जरिए दूसरे देशों को सामान भेजने की सुविधा भी बंद कर दी थी। भारतीय कपड़ा उद्योग ने पहले इस सुविधा पर चिंता जताई थी और इसे वापस लेने की मांग की थी। कारण है कि इससे व्यापार में असंतुलन हो रहा था।

कहा जा रहा है कि यह फैसला बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर मुहम्मद यूनुस की भारत के पूर्वोत्तर राज्यों पर की गई कुछ टिप्पणियों के बाद लिया गया है। यूनुस ने चीन में एक कार्यक्रम में कहा था कि भारत के पूर्वी हिस्से में सात ऐसे राज्य हैं, जिनकी समुद्र तक कोई पहुंच नहीं है। उन्होंने कहा था, ‘भारत के पूर्वी भाग में सात भू-आबद्ध राज्य हैं जिन्हें सात बहनों के नाम से जाना जाता है और उनका समुद्र तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है। हम समुद्र (बंगाल की खाड़ी) के संरक्षक हैं।’ उन्होंने चीन को अपने सामान को दुनिया भर में भेजने के लिए आमंत्रित भी किया था। उन्होंने चीन से कहा था कि वो उनके रास्ते से सामान भेज सकते हैं।

यहां नहीं लागू होगा ताजा न‍ियम

डीजीएफटी ने यह भी साफ किया है कि ये प्रतिबंध उन सामानों पर लागू नहीं होंगे जो बांग्लादेश से भारत होते हुए नेपाल और भूटान जा रहे हैं। इसका मतलब है कि अगर कोई सामान बांग्लादेश से चला है और उसे भारत के रास्ते नेपाल या भूटान जाना है तो उसे इन बंदरगाह नियमों का पालन नहीं करना होगा।

इन नए नियमों का मकसद यह है कि कुछ खास सामानों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा सके। सरकार का मानना है कि इससे व्यापार में संतुलन बना रहेगा और भारतीय उद्योगों को भी फायदा होगा। हालांकि, कुछ लोगों का यह भी मानना है कि इससे बांग्लादेश के साथ व्यापार में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।

इन प्रतिबंधों से उन व्यापारियों को परेशानी हो सकती है जो पहले जमीनी रास्तों से सामान लाते थे। उन्हें अब अपने सामान को न्हावा शेवा या कोलकाता बंदरगाहों के माध्यम से लाना होगा, जिससे उनका खर्च और समय बढ़ सकता है।

सरकार ने यह फैसला कई पहलुओं को ध्यान में रखकर लिया है। अब देखना यह है कि इन नए नियमों का व्यापार पर क्या असर पड़ता है।

Previous Post

विराट कोहली को सम्मान देने पहुंचा कबूतरों का झुंड, नजारा देखकर सभी हैरान; वीडियो वायरल

Next Post

Kamal Haasan की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, Thug Life पर क्या है यूजर्स की राय?

Next Post
Kamal Haasan की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, Thug Life पर क्या है यूजर्स की राय?

Kamal Haasan की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, Thug Life पर क्या है यूजर्स की राय?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .