Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

आगरा: 30 लाख रुपये से भरा SBI का ATM उखाड़ ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस

sampurantoday by sampurantoday
January 9, 2024
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
आगरा: 30 लाख रुपये से भरा SBI का ATM उखाड़ ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आगरा। थाने से 800 मीटर दूरी पर स्टेट बैंक का एटीएम उखाड़ने से पहले बदमाशों ने 60 मिनट तक रेकी की थी। कस्बे के बस अड्डे से 20 कदम दूर स्थित 30 लाख रुपये से भरा एटीएम उखाड़ने में बदमाशों को 26 मिनट लगे। इस दौरान उनके कुछ साथी केबिन में और बाकी बाहर गाड़ी में निगरानी कर रहे थे।

घटनास्थल के पास लगे कैमरे की सीसीटीवी फुटेज में रविवार रात डेढ़ बजे चेहरे पर साफी बांधे एक संदिग्ध एटीएम के पास कुछ देर तक टहलता दिखाई दे रहा है। इसके कुछ देर बाद बदमाशों की मैक्स पिकअप गाड़ी चार बार एटीएम के सामने से होकर गुजरी। बदमाश वहां का जायजा ले रहे थे। रात 2:32 बजे बदमाशों ने अपनी गाड़ी एटीएम के बाहर लगा दी थी। उनके कुछ साथी शटर को उठा एटीएम केबिन में चले गए। उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के तार काट दिए।

बदमाशों ने आधा शटर उठा रखा था। कुछ देर बाद मकान मालिक नीचे उतरकर आते और शोर मचाते दिखाई देते हैं। मगर, बदमाशों की धमकी के बाद वह लौट जाते हैं। इधर, पुलिस के आने की आशंका पर बदमाश गाड़ी से लेकर चले जाते हैं। कुछ मिनट बाद वह लौट आते हैं।

इसी दौरान जगनेर की ओर से किसी गाड़ी की लाइट देख बदमाशों को लगता है कि पुलिस की गाड़ी है, वह अपनी गाड़ी वहां से ले जाते हैं। गाड़ी के जाने के कुछ देर बाद वह दोबारा आ जाते हैं। तब तक अंदर मौजूद साथी एटीएम को बेसमेंट से खोल चुके थे। बदमाश 2:58 बजे एटीएम को गाडी में लादकर भाग जाते हैं। पुलिस घटना का पूरा सीसीटीवी फुटेज मिल गया है।

मेवात के बदमाशों का है तरीका

बदमाशों द्वारा एटीएम लूटने का तरीका मेवात के गिरोह का है। इस मार्ग पर पूर्व में ट्रक चालकों के साथ वारदात कर चुके हैं। उन्हें बंधक बना ट्रक लूटने की कई घटनाएं की हैं। आशंका है कि वारदात के पीछे मेवात के गिरोह का हाथ हो सकता है।

ग्रामीण बोले, थाने की गाड़ी खराब है

अधिकारियों के पहुंचने पर ग्रामीणों का कहना था कि थाने की सरकारी गाड़ी खराब है। इसके चलते भी पुलिस गश्त नहीं करती। ग्रामीणों ने थाने में पर्याप्त मात्रा में पुलिसकर्मी नहीं होने की बात कही। रात में एटीएम पर गार्ड तैनात नहीं होने की भी शिकायत की गई। अधिकारियों ने थाने पर दूसरी गाड़ी उपलब्ध होना बताया। ग्रामीणों अचल रावत, हरिओम, प्रदीप सिंह, मनमोहन, विजयवीर आदि ने पुलिस कमिश्नर से थाने में पर्याप्त मात्रा में फोर्स और गाड़ी भेजने की मांग की है।

एटीएम लूट की प्रमुख घटनाएं

10 जुलाई 2022: ताजगंज के श्यामों गांव में बदमाशों ने निजी कंपनी इंडिया वन का एटीएम उखाड़ने का प्रयास किया।

27 जनवरी 2022: शाहगंज में ऋषि मार्ग पर बदमाशों ने केनरा बैंक का एटीएम उखाड़ने का प्रयास किया।

24 दिसंबर 2022: ताजगंज में तोरा चौकी के पास लगा इंडीकैश का एटीएम बदमाश उखाड़ ले गए।

1 जून 2020: आवास विकास कालोनी के सेक्टर 12 में केनर बैंक के एटीएम से बदमाश छह लाख रुपये ले गए।

1 फरवरी 2019: नगर निगम के सामने लगे सेंट्रल बैंक के एटीएम को तोड़ने का प्रयास, सायरन बजने पर बदमाश भागे।

Tags: AgraAgra ATMAgra ATM Theftagra policeAmazing feat of thieves in Agraup news
Previous Post

यूपी में आतंकी हमले की साजिश रचने वाले दो गिरफ्तार, STF को मिलीं दो बड़ी सफलताएं

Next Post

पत्नी और बेटी की हत्या कर शख्स ने रची खौफनाक साजिश, सच सामने आया तो सभी हैरान

Next Post
पत्नी और बेटी की हत्या कर शख्स ने रची खौफनाक साजिश, सच सामने आया तो सभी हैरान

पत्नी और बेटी की हत्या कर शख्स ने रची खौफनाक साजिश, सच सामने आया तो सभी हैरान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .