नई दिल्ली: निफ्टी 50 इंडेक्स आज तेजी के साथ खुला। बुधवार को यह 17,080.7 अंक पर बंद हुआ था और आज तेजी के साथ 17,210.35 अंक पर खुला। मजबूत वैश्विक संकेतों के कारण घरेलू शेयर मार्केट्स में तेजी आई है। गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। ग्लोबल बैंकिंग संकट में कुछ नरमी आने के बाद वॉल स्ट्रीट में तेजी रही। नैसडैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 0.73%, डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) में 0.43% और एसएंडपी 500 (S&P 500) में 0.57% की तेजी आई। उनके फ्यूचर इंडेक्स भी तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे। अमेरिकी शेयर मार्केट्स में आई तेजी का असर आज एशियन मार्केट्स में भी देखने को मिला और वे तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं।
Contact Us For Advertising:
info@charchaaajki.in




