Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

Amitabh Bachchan के ‘देसी गमछे’ ने लूटा मजमा, पसलियां टूटने के बाद नजर आए बिग बी तो सादगी पर फ‍िदा हुए फैंस

sampurantoday by sampurantoday
March 29, 2023
in फ़िल्मी जगत
0
Amitabh Bachchan के ‘देसी गमछे’ ने लूटा मजमा, पसलियां टूटने के बाद नजर आए बिग बी तो सादगी पर फ‍िदा हुए फैंस
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अमिताभ बच्चन की पसलियां अब धीरे-धीरे रिकवर हो रही हैं। बीते दिनों हैदराबाद में ‘प्रोजेक्‍ट के’ की शूटिंग के दौरान उन्‍हें चोट लगी थी। अब हफ्तों बाद बिग बी तबीयत में सुधार के बाद पहली बार फैंस से मिलने अपने घर ‘जलसा’ के बाहर आए। एक ओर जहां अपने फेवरेट एक्‍टर को कुशल देखकर फैंस की बांछे ख‍िल गईं, वहीं सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्‍चन के ‘देसी गमछे’ ने मजमा लूट लिया है। दरअसल, पसल‍ियों की नैचुरल रिकवरी के लिए हाथ को लंबे समय तक स्‍ल‍िंग के सहारे कंधे से लटकाकर रखा जाता है। लेकिन बिग बी का अपना अंदाज है। सोशल मीडिया यह देखकर मुरीद हो गया है कि सिनेमा की दुनिया के महानायक ने इसके लिए देसी गमछे को अपना सहारा बना लिया है। सब उनकी सादगी के कायल हो रहे हैं।

बिग बी की पसलियों को ठीक होने में लगेगा वक्‍त

Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्‍चन की पसलियों को ठीक होने में अभी कुछ और हफ्ते लगेंगे। बीते दिनों एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान उन्‍हें दाहिनी पसली की मांसपेशियों में चोट लग गई थी। इस कारण शूटिंग भी तत्‍काल रद्द करनी पड़ी थी। अमिताभ रविवार अपने घर ‘जलसा’ के बाहर जमा प्रशंसकों से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद उन्‍होंने अपने ब्‍लॉग में इस मुलाकात का जिक्र किया और ‘होममेड स्लिंग’ पहने अपनी तस्‍वीरें भी शेयर कीं।

​फैंस का प्‍यार देखकर ‘धन्‍य’ हुए अम‍िताभ बच्‍चन​

अमिताभ ने जो तस्‍वीरें शेयर की हैं, उसमें वह सफेद-स्लेटी रंग की शॉल को ही अपना स्‍ल‍िंग बना लिया है। सोशल मीडिया इसे ‘देसी गमछा’ कह रही है। उन्‍होंने साथ में नीले रंग की प्रिंटेड जैकेट और स्नीकर्स के साथ सफेद कुर्ता-पायजामा पहन रखा है। तस्‍वीरों में अमिताभ फैंस का अपने खास अंदाज में हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर अभ‍िवादन करते हुए नजर आ रहे हैं। अपने टम्बलर ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा, ‘वो सब बड़ी संख्या में आते हैं और इंतजार करते हैं। बुजुर्ग, बच्चे सब। इतनी देखभाल और प्यार… उनकी आंखों में खुद को देखकर धन्य हो जाता हूं… मेरा प्यार, स्नेह और आभार।

बिग बी ने ब्‍लॉग में बताया था क्‍या हुआ सेट पर

अमिताभ बच्चन ने पिछले दिनों अपने इसी ब्‍लॉग में सेट पर हुई दुर्घटना के बारे में भी जानकारी दी थी। उन्‍होंने कहा था, ‘हैदराबाद में ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग के दौरान, एक एक्शन शॉट के दौरान मैं घायल हो गया। दाहिनी पसली की मांसपेश‍िया फट गईं। शूटिंग रद्द कर दी गई। हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में डॉक्टर ने जांच किया और मैं वापस घर आ गया।’

अमिताभ को सांस लेने, हिलने-डुलने में हो रही तकलीफ

अमिताभ बच्‍चन ने हेल्‍थ अपडेट देते हुए बताया कि यह दर्दनाक है। हिलने-डुलने और सांस लेने में कुछ हफ्ते तक तकलीफ रहेगी। वह दर्द के लिए कुछ दवाइयां भी ले रहे हैं। डॉक्‍टर्स ने जो भी सुझाव दिए हैं, वह उसका पालन कर रहे हैं।

भगवान विष्‍णु के आधुनिक अवतार की कहानी है ‘प्रोजेक्‍ट के’

प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्‍म ‘प्रोजेक्ट के’ एक फैंटेसी ड्रामा है, जिसमें अमिताभ बच्चन एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। यह फिल्‍म साल 2024 में रिलीज हो सकती है। सी. अश्विनी दत्त ने अपनी इस फिल्‍म के बारे में कहा था कि यह भगवान ‘विष्णु के आधुनिक अवतार के बारे में’ है।

Previous Post

रायपुर : गोंदवारा रायपुर में 30 वें निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ

Next Post

आंखों में आग, दिल में प्यार और तलवार पर खून सी है ‘पोन्नियिन सेलवन 2’, नंदिनी बनकर लौट आईं ऐश्वर्या

Next Post
आंखों में आग, दिल में प्यार और तलवार पर खून सी है ‘पोन्नियिन सेलवन 2’, नंदिनी बनकर लौट आईं ऐश्वर्या

आंखों में आग, दिल में प्यार और तलवार पर खून सी है 'पोन्नियिन सेलवन 2', नंदिनी बनकर लौट आईं ऐश्वर्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .