Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

जांच में सामने आई ये बातें, ATS ने एक महीने में चार को उठाया; सरयू की सरहद पर आतंकियों का ठिकाना!

sampurantoday by sampurantoday
August 9, 2023
in BREAKING NEWS, उत्तर प्रदेश, राज्य
0
ATS picked up four in a month;
400
SHARES
2.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गोंडा। अयोध्या धाम में भगवान राम के मंदिर का निर्माण पूरा हो रहा है तो सरयू नदी की सरहद पर आतंकियों के ठिकाने मिलना खतरे के संकेत हैं। जुलाई में ही एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) ने जिले से चार आतंकी को गिरफ्तार किया। इनमें से किसी का तार अलकायदा से तो किसी का संबंध आईएसआई से जुड़ा पाया गया है।

स‍हयोगि‍यों की कुंडली भी खंगाली जा रही

आतंकवादी संगठन से जुड़े जिन चार आंतकियों को एटीएस ने गिरफ्तार किया है उनके अन्य सहयोगियों की कुंडली भी एटीएस खंगाल रही है। हिंदू से बने मुस्लिम सद्दाम के तार किस-किस से जुड़े हैं, इसकी छानबीन खुफिया एजेंसी कर रही है। वहीं, आईएसआई से कितने और लोगों के तार जुड़े हैं, उनकी भी तलाश तेज है।

14 लोग जांच के दायरे में

सूत्र के मुताबिक, 14 लोग जांच के दायरे में हैं। इन्हें एटीएस कभी भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है। एटीएस की जांच में पाया गया है कि गिरफ्तार किए गए आतंकी बाबरी मस्जिद की शहादत व भारत में मुसलमानों पर हो रहे जुल्म की काल्पनिक तस्वीर दिखाकर लोगों को आतंकवादी संगठन से जोड़ते थे। सूत्र के मुताबिक, आतंकियों की सक्रियता सरयू की सरहद पर इसलिए बढ़ाई जा रही थी कि वह सड़क व नाव से अयोध्याजी में आसानी से प्रवेश कर सके। इनका मकसद कुछ भी हो, लेकिन एक माह में चार आतंकियों का पकड़ा जाना अच्छा संकेत नहीं है।

अलकायदा व हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा था सद्दाम

गत जुलाई में एटीएस ने देहात कोतवाली के करनपुर पठानपुरवा में भूमि खरीद कर अपना ठिकाना बनाने वाले सद्दाम शेख को गिरफ्तार किया था। सद्दाम आतंकवादी संगठन अलकायदा, हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा है। सद्दाम ने वर्ष 2008 में पठानपुरवा में भूमि खरीद कर घर बनवाया। वर्ष 2010 में पठानपुरवा की रहने वाली रूबीना से सद्दाम ने विवाह कर लिया। उसके दो बेटे व एक बेटी भी है।

सद्दाम ने 24 वर्ष पूर्व बदला था अपना धर्म

सद्दाम पठानपुरवा को ठिकाना बनाने से पूर्व अपना नाम शफीउल्ला लिखता था। उसने शफीउल्ला के नाम से पहली भूमि खरीदी थी। इसके बाद वह साजिश के तहत शफीउल्ला से सद्दाम बन गया। सद्दाम के नाम से आधार कार्ड बनवाया और कूटरचित शैक्षिक अभिलेख भी तैयार करा लिए। सद्दाम अपनी पत्नी, ससुरालवालों व गांव के लोगों से अपने को अनाथ बताता था। एटीएस की जांच में पाया गया कि सद्दाम ने अपना धर्म करीब 24 वर्ष पूर्व परिवर्तन किया था।

मूलरूप से ह‍िंदू है सद्दाम

सद्दाम मूलरूप से हिंदू है। उसका नाम रंजीत सिंह है। वह मूलरूप से तरबगंज थाना बरसेड़ी गांव का रहने वाला है। वर्ष 1999 में रंजीत घर से भाग गया था। वह अपने मित्र आसिफ के पिता के माध्यम मुस्लिम धर्म अपना कर आतंकवादी संगठन से जुड़ गया था। वह पठानपुरवा को ठिकाना बनाकर आतंकवादी संगठन का कुनबा बढ़ाने का काम कर रहा था। वह इंटरनेट मीडिया पर बाबरी मस्जिद तोड़ने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर लोगों को भड़काने की साजिश करता रहता था।

आईएसआई का फैला है जाल

एटीएस ने गत 16 जुलाई को तरबगंज थाना के दीनपुरवा के रहने वाले पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई एजेंट मुहम्म्द रईस को गिरफ्तार किया है। मुहम्मद रईस मुंबई के एक होटल में वेटर का कार्य करता था। वहीं वह अरमान से मिला। बाबरी मस्जिद की शहादत का जिक्र कर अरमान ने मुहम्मद रईस को आईएसआई एजेंट बना दिया। मुहम्मद रईस पाकिस्तान के लिए जासूसी करने लगा।

इसके बाद गत 18 जुलाई को एटीएस ने मुहम्मद रईस के साथी आईएसआई एजेंट वजीरगंज थाना के दुआबा के रहने वाले सलमान को गिरफ्तार किया था। एटीएस की जांच में पाया कि मुहम्मद रईस के गांव दीनपुरवा का रहने अरशद उर्फ मुकीम भी आईएसआई से जुड़ा है। एटीएस ने अरशद उर्फ मुकीम को गत 27 जुलाई को गिरफ्तार किया है।

Previous Post

 कुंडली भाग्य से घर-घर में पहचान पाने वाले टीवी एक्टर धीरज धूपर अब ओटीटी स्पेस में आएंगे नजर, ‘टटलूबाज’ के साथ करेंगे डेब्यू

Next Post

Volvo-Car Accident in Jalandhar: पंजाब रोडवेज बस और कार की जोरदार भिड़ंत, पढ़ें पूरी खबर

Next Post
Volvo-Car Accident in Jalandhar

Volvo-Car Accident in Jalandhar: पंजाब रोडवेज बस और कार की जोरदार भिड़ंत, पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .