Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

त्र्यंबकेश्‍वर मंदिर में ‘हरी चादर’ चढ़ाने की कोशिश, ज्ञानवापी केस में हिंदू पक्ष के वकील ने जो कहा सुन लीजिए

sampurantoday by sampurantoday
May 17, 2023
in देश-दुनिया
0
त्र्यंबकेश्‍वर मंदिर में ‘हरी चादर’ चढ़ाने की कोशिश, ज्ञानवापी केस में हिंदू पक्ष के वकील ने जो कहा सुन लीजिए
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने चादर चढ़ाने की कोशिश की। इसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, त्र्यंबकेश्वर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। ऐसे में सिर्फ हिंदुओं को मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति है। भगवान शिव पर हरी चादर चढ़ाने की इस कोशिश से हिंदू काफी नाराज हैं। इस पर बहस भी गरम हो गई है। दलील यह दी जा रही है कि जब हिंदू दरगाहों में जाकर चादर चढ़ा सकते हैं तो मुस्लिम मंदिरों में क्‍यों नहीं जा सकते हैं। इस पर ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष के वकील विष्‍णु शंकर जैन की प्रतिक्रिया भी आई है। हमारे सहयोगी चैनल टाइम्‍सनाउ नवभारत में एक डिबेट में शामिल होकर उन्‍होंने इस पर अपनी राय जाहिर की।


त्र्यंबकेश्वर मंदिर में हरी चादर चढ़ाने की कोशिश पर एक पक्ष कई तरह की दलीलें देने में लगा है। उसका कहना है जब अजमेर शरीफ, ताजमहल और दूसरी दरगाहों में हिंदुओं के जाने पर मनाही नहीं है तो मुस्लिमों के त्र्यंबकेश्वर मंदिर जाने में क्‍यों ऐतराज जताया जा रहा है। इसका जवाब ज्ञापवापी केस में हिंदू पक्ष के वकील विष्‍णु शंकर जैन ने दिया है। उन्‍होंने कहा है कि मंदिर में हर कोई प्रवेश नहीं कर सकता है। आज अगर कोई मंदिर में जाना चाहता है तो उसे सनातन में विश्‍वास करना पड़ेगा। उसे भगवान शिव में आस्‍था पैदा करनी होगी। इसके लिए मंदिर के मुख्‍य देवता के पूजा-अर्चना के नियमों का पालन करना होगा। यूं ही कोई भी मंदिर नहीं जा सकता है।

मंद‍िर में व‍िराजमान देवता का न‍ियम चलेगा
विष्‍णु शंकर जैन बोले, अगर कोई मंदिर आना चाहता है तो उसका स्‍वागत है। लेकिन, मंदिर में वहां विराजमान देवता का नियम चलेगा। कोई बाहरी इसके लिए नियम नहीं बना सकता है। कोई भी भगवान शिव का आदर कर सकता है। लेकिन, वहां आदर के नाम पर हरी चादर नहीं चढ़ा सकता है। कई मंदिरों में पहले से ही गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर मनाही है। भगवान शिव का त्र्यंबकेश्वर मंदिर भी उनमें शामिल है।

क्‍या है त्र्यंबकेश्वर मंदिर मामला
त्र्यंबकेश्वर मंदिर से जुड़ा एक वीडियो वायरल है। इसमें कुछ लोग सिर पर चादर रखकर मंदिर के गेट में प्रवेश करने की कोशिश करते हैं। यह और बात है कि गार्ड उन्हें रोक देते हैं। इसी दौरान बहस होने लगती है। इसके बाद उन्हें वापस लौटना पड़ता है। मंदिर ट्रस्ट ने पुलिस में इसकी शिकायत की है। इसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, सिर्फ हिंदुओं को मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति है। यह भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। एक साल में यह त्र्यंबकेश्वर मंदिर में दूसरे समुदाय के लोगों के घुसने की दूसरी घटना है। पिछले साल कुछ लोग मुख्य प्रवेश द्वार से त्र्यंबकेश्वर मंदिर परिसर में प्रवेश कर गए थे।

Previous Post

डेंगू के टीके पर ICMR ने दे दी अपडेट, क्यों हो रही देरी? सब जानिए

Next Post

बीजेपी ने ‘इनकी दुनिया’ से दिया कांग्रेस को ‘मेरी दुनिया’ का जवाब

Next Post
बीजेपी ने ‘इनकी दुनिया’ से दिया कांग्रेस को ‘मेरी दुनिया’ का जवाब

बीजेपी ने 'इनकी दुनिया' से दिया कांग्रेस को 'मेरी दुनिया' का जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .