Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

अवन्तिका तीन लोक से न्यारी और कितनी प्यारी है: मुख्यमंत्री श्री चौहान

sampurantoday by sampurantoday
March 23, 2023
in मध्य प्रदेश
0
अवन्तिका तीन लोक से न्यारी और कितनी प्यारी है: मुख्यमंत्री श्री चौहान
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आज उज्जयिनी का जन्म उत्सव है। अवन्तिका नगरी तीन लोक से न्यारी और प्यारी है। उज्जयिनी नगरी अलौकिक और अदभुत नगरी है, जो अपनी संस्कृति और परम्परा को सहेजे हुए है। यहां आकर हमेशा एक अदभुत और दिव्य अनुभव होता है। उज्जैन का शुद्ध एवं सात्विक वातावरण सबका मन मोहता है। आज का दिन अदभुत है, आज गुड़ी पड़वा है। इस दिन विक्रम संवत का प्रारम्भ हुआ। सम्राट विक्रमादित्य ने उस काल में शको और हुणों को पराजित कर विजयी भारत की नींव रखी। हमें यह याद रखना चाहिये कि हमारी संस्कृति हजारों वर्ष पुरानी है। सनातन नया वर्ष आज प्रारम्भ हो रहा है और इसी दिन वर्ष 2005 से हमने विक्रमोत्सव मनाना शुरू किया था। आज ही के दिन अवन्तिका का गौरव दिवस मनाया जा रहा है। उज्जैन का गौरव सबको गौरवान्वित करता है। उज्जैन की अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान है जो युगों से पल्लवित होती रही है। सृष्टि के आरम्भ से ही उज्जयिनी का अस्तित्व माना जाता है। युग बदलते गये और उज्जैन को उज्जयिनी, अवन्तिका, कनकश्रृंगा आदि नामों से जाना जाता रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरूड़ पुराण में उज्जैन को सर्वश्रेष्ठ नगरी बताया गया है। वहीं अग्निपुराण में उज्जयिनी को मोक्षदा कहा गया है। पार्वती माँ के कहने पर भगवान शिव ने उज्जयिनी नगरी बसाई थी। इसीलिये उज्जयिनी नगरी को विशाला भी कहते हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान बुधवार को उज्जैन के गौरव दिवस तथा भारत उत्कर्ष नवजागरण और वृहत्तर भारत की सांस्कृतिक चेतना पर एकाग्र विक्रमोत्सव में शामिल हुए ‍शिप्रा तट (दत्त अखाड़ा घाट) पर आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध पार्श्व गायक शान और उनके दल की भव्य संगीत निशा हुई।

श्रीमहाकाल लोक के बाद ओरछा में श्री राम लोक का निर्माण होगा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उज्जैन में श्रीमहाकाल लोक के निर्माण से न केवल मध्यप्रदेश अपितु देश में उज्जैन का नाम गौरवांवित हुआ है। पूरे विश्व में भारत और श्रीमहाकाल लोक छाये हुए हैं। विदेशी पर्यटक भी उज्जैन आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जुलाई माह तक श्रीमहाकाल लोक का दूसरा भाग तैयार हो जायेगा। मध्यप्रदेश आगे और भी नये आयाम स्थापित करेगा। यह नया मध्यप्रदेश है। श्रीमहाकाल लोक के बाद ओरछा में श्रीराम लोक, चित्रकूट में वनवासी लोक और सलकनपुर धाम में देवी लोक बनायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपनी संस्कृति और परम्परा न भूलें। इसको स्थापित करने के लिये अपना सर्वस्व योगदान दें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गौरव दिवस पर जय श्रीमहाकाल स्तुति गीत के पूर्ण संस्करण को लांच कर बाबा महाकाल को समर्पित किया। प्रख्यात बॉलीवुड सिंगर पद्मश्री कैलाश खेर, पद्मश्री शंकर महादेवन, पद्मश्री सोनू निगम एवं अरिजीत सिंह ने गीत में अपनी आवाज दी है। संस्कृति विभाग, पर्यटन विभाग और श्रीमहाकाल मंदिर न्यास द्वारा यह गीत तैयार कराया गया।

मुख्यमंत्री ने उज्जयिनी गौरव रत्न सम्मान प्रदान किया

पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गौरव दिवस विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विख्यात विभूतियों को उज्जयिनी गौरव रत्न सम्मान प्रदान किया। सम्मान में शाल एवं प्रशंसा-पत्र प्रदान किये। चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर डॉ. सी.एम. पौराणिक को, शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. रामराजेश मिश्र, साहित्य के क्षेत्र में श्री शिव चौरसिया को, विधि के क्षेत्र में श्री कुलदीप भार्गव को, अभियांत्रिकी के क्षेत्र में श्री श्रीकान्त वैशंपायन, ज्योतिष के क्षेत्र में श्री शिवेंद्र चंद्र द्विवेदी, उद्योग एवं व्यवसाय के क्षेत्र में श्री मुकेश रांका तथा खगोलशास्त्र के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये श्री घनश्याम रत्नानी को सम्मान प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित वेदव्यास सम्मान, वर्ष 2019-20 के लिये अंकुर एजुकेशन अल्टरनेटिव सोसायटी के श्री प्रभात कुमार झा और श्रीमती सुशीला को प्रदान किया। वर्ष 2020-21 का वेदव्यास सम्मान श्री आर. बालाशंकर नई दिल्ली और अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सम्मान बालगोकुलम संस्था केरल के श्री बाबूलाल जी एवं श्री टी. शिवकुमार को प्रदान किया।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक नये भारत का उदय हुआ है

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हम हर वर्ष अंग्रेजी कैलेण्डर के अनुसार नया साल मनाते हैं। हम अपने वर्ष प्रतिपदा, गुड़ी पड़वा एवं विक्रम संवत को भूल चुके थे। यह दर्द मुझे हमेशा रहता था कि हम प्राचीन इतिहास को भूलने लगे हैं। इसलिये मैंने तय किया कि हर वर्ष गुड़ी पड़वा एवं नव संवत्सर पर्व को पूरी परम्परा के साथ मनाया जायेगा और प्राचीन भारत के गौरव को पुन: स्थापित किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में नये भारत का उदय हुआ है। भारत की कीर्ति चहुँओर फैल रही है। उन्होंने कहा कि हमने अपने गौरव को पुन: स्मरण करने के लिये गुड़ी पड़वा पर अवकाश भी घोषित किया हुआ है।

पुस्तकों एवं कैलेण्डर का विमोचन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गौरव दिवस पर 4 पुस्तक का विमोचन किया। इसमें अयोध्या, सामाजिक एवं आर्थिक कल्याण, सम्राट विक्रमादित्य एवं जल परम्पराएँ पुस्तक शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने नव संवत्‍सर के कैलेण्डर का भी विमोचन किया। उज्जैन के गौरव दिवस पर भव्य एवं रंगारंग आतिशबाजी की गई।

एक अप्रैल से शराब के अहाते बन्द होंगे

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि एक अप्रैल से समूचे प्रदेश में शराब के अहाते बन्द हो जाएंगे। साथ ही यदि कोई सड़क पर शराब पीता दिखा तो उसे डंडे भी पड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशामुक्ति अभियान निरन्तर चलता रहेगा।

उज्जैन को स्वच्छता में नम्बर वन बनाने का संकल्प दिलाया

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नागरिकों का आव्हान किया कि वे उज्जयिनी को स्वच्छ एवं साफ बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें। उन्होंने उज्जैनवासियों को संकल्प दिलाया कि वे इस वर्ष उज्जैन को स्वच्छता में नम्बर एक जिला बनायेंगे। उन्होंने स्वच्छ प्रतियोगिता आयोजित करने के भी निर्देश दिये। महापौर श्री मुकेश टटवाल ने कहा कि नगर निगम हर वर्ष गौरव दिवस पर सवा लाख रूपये का स्वच्छता गौरव पुरस्कार प्रदान करेगा।

संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने उज्जैनवासियों को गौरव दिवस की बधाई दी और कहा कि हम सबको वैदिक परम्परा अपनाना चाहिये। वैदिक परम्परा को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाना चाहिये। सुश्री ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हम सब 21वीं सदी में पुन: अपनी प्राचीन संस्कृति की प्राण-प्रतिष्ठा को प्रतिष्ठित करेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि हमारे जिले में हर पर्व एवं त्यौहार में मुख्यमंत्री श्री चौहान शामिल होते हैं। इससे हमारा पथ प्रदर्शन होता है। उन्होंने विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी और बताया कि उज्जैन में हाल ही में वैज्ञानिकों का एक बहुत बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। दुनिया की पौराणिक फिल्मों का प्रदर्शन भी उज्जैन में किया गया। सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री पारस जैन एवं श्री बहादुर सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Previous Post

श्रीमहाकाल लोक द्वितीय चरण के निर्माण कार्य समय-सीमा में ही पूर्ण हो : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Next Post

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने बैगा चित्रकार श्रीमती जोधइया बाई बैगा को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया

Next Post
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने बैगा चित्रकार श्रीमती जोधइया बाई बैगा को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने बैगा चित्रकार श्रीमती जोधइया बाई बैगा को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .