Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

शाह छिंदवाड़ा, भोपाल आएंगे भागवत, मोदी, नड्‌डा और राजनाथ

sampurantoday by sampurantoday
March 23, 2023
in मध्य प्रदेश
0
शाह छिंदवाड़ा, भोपाल आएंगे भागवत, मोदी, नड्‌डा और राजनाथ
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अगले एक हफ्ते बीजेपी की नेशनल लीडरशिप का एमपी में डेरा रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और संघ प्रमुख मोहन भागवत मप्र के दौरे पर आएंगे। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को देखते हुए भाजपा संगठन से लेकर सरकार और प्रशासन सतर्क है।

कौन, कब, किस कार्यक्रम में आएगा?

25 मार्च: कमलनाथ के गढ़ आएंगे शाह

कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे। शाह 25 मार्च को सभा को संबोधित करने के साथ आंचल कुंड आश्रम में आदिवासी समाज के धर्मगुरुओं से भेंटकर आशीर्वाद भी लेंगे।‌ अमित शाह का यह दौरा मध्यप्रदेश की राजनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा लगातार छिंदवाड़ा का दौरा करने में जुटे हैं।

शाह के दौरे को लेकर कमलनाथ का भी बयान सामने आ चुका है। उन्होंने कहा, पिछले विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आए थे, लेकिन हम सभी सीट जीते। छिंदवाड़ा में चुनाव बीजेपी और जनता के बीच होता है।

26 मार्च: भाजपा के प्रदेश कार्यालय का भूमिपूजन

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा भोपाल में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के सामने अरेरा कॉलोनी में मप्र भाजपा के प्रदेश कार्यालय के नए भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करने आएंगे। भूमिपूजन के पश्चात जेपी नड्डा यहां लाल परेड मैदान स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों के अलावा शक्ति केंद्र के संयोजक, सह संयोजक, प्रभारी और जिला पदाधिकारी तथा मंडल पदाधिकारी शामिल रहेंगे। भाजपा अध्यक्ष नड्डा शाम को प्रबुद्ध सम्मेलन में भाग लेने के बाद दिल्ली रवाना होंगे।

एक बूथ का वेरिफिकेशन कर सकते हैं नड्‌डा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भोपाल में किसी बूथ पर जाकर भी बैठक कर सकते हैं। बीजेपी ने बूथ को मजबूत करने पर फोकस कर रखा है। भोपाल दौरे के वक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ पर दिए गए 22 कामों की समीक्षा करेंगे।

31 मार्च: सिंधी समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत भेल दशहरा मैदान पर सिंधी समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में देशभर से सिंधी समाज के करीब एक लाख लोग शामिल होंगे। विदेशों में रह रहे सिंधी समाज के एनआरआई, सिंधी समाज के संत अपनी संगतों के साथ आएंगे। इसके साथ ही सिंधी समाज के आईएएस, आईपीएस अफसर और खिलाड़ी, पद्मश्री से सम्मानित लोग भी शामिल होंगे। कार्यक्रम डेढ़ बजे से शाम 5.30 बजे तक चलेगा। इस कार्यक्रम में सरसंघचालक मोहन भागवत के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे।

समाज से जुड़ी तीन प्रदर्शनियां लगेंगी

इस कार्यक्रम स्थल पर तीन प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। इनमें एक प्रदर्शनी सिंध प्रांत (पाकिस्तान) पर आधारित होगी। सिंध प्रांत में जो मुख्य स्थान थे, उनका एक बड़ा नक्शा बनाकर अपने पूर्वजों के निवास वाले शहरों को पहचानने के लिए सिंधी समाज के लोगों के बीच प्रतियोगिता कराई जाएगी। दूसरी प्रदर्शनी सिंधी समाज के संतों के जीवन परिचय से जुड़ी होगी। तीसरी प्रदर्शनी स्वतंत्रता के आंदोलन में योगदान देने वाले सिंधी समाज के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित होगी। कार्यक्रम स्थल पर सिंधी व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे। अलग-अलग राज्यों की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी।

1 अप्रैल: पीएम और रक्षामंत्री का विजिट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ट्राई सर्विस मिलिट्री एक्सरसाइज में भाग लेने आएंगे। सूत्रों के मुताबिक विभिन्न राज्यों में आयोजित होने वाली इस मीट में तीनों सेनाओं के प्रमुख और अन्य सैन्य अधिकारी शामिल होते हैं। सीएम शिवराज के अनुरोध पर इस मीट का आयोजन भोपाल में होगा। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में यह आयोजन होगा।

बडे़ तालाब पर नेवी दिखाएगी अपना जौहर

मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि अब तक मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार भोपाल में आयोजित होने वाली ट्राई सर्विस मिलिट्री मीट में नेवी को प्राथमिकता दी जाएगी। भोपाल के बडे़ तालाब पर नेवी के अफसर और जवान अपने सैन्य कौशल का प्रदर्शन करेंगे। हालांकि, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के भोपाल दौरे का अधिकृत प्रोग्राम अब तक फाइनल नहीं हुआ है।

Previous Post

CM शिवराज ने कहा-हर साल गुड़ी पड़वा पर दिया जाएगा गौरव दिवस सम्मान; इस दिन रहेगा अवकाश

Next Post

वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी का निधन लंबे समय से बीमार थे, अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे होगा

Next Post
वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी का निधन लंबे समय से बीमार थे, अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे होगा

वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी का निधन लंबे समय से बीमार थे, अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे होगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .