Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

तिरुपति के लड्डू में ‘अमूल घी’ के इस्तेमाल की अफवाह फैलाने वालों पर बड़ा एक्शन, 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

sampurantoday by sampurantoday
September 22, 2024
in व्यापार
0
तिरुपति के लड्डू में ‘अमूल घी’ के इस्तेमाल की अफवाह फैलाने वालों पर बड़ा एक्शन, 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
400
SHARES
2.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अमूल इंडिया (Amul India) ने अपने घी के तिरुपति मंदिर में सप्लाई किए जाने को लेकर एक दिन पहले सफाई जारी की थी. कंपनी ने एक दिन पहले स्पष्ट किया था कि उन्होंने कभी भी अमूल घी (Amul Ghee) की सप्लाई तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (Tirumala Tirupati Devasthanams) को नहीं की है. इसके बावजूद सोशल मीडिया पर ऐसे कई दावे किए जा रहे थे. कंपनी ने कहा था कि ये सब अफवाह हैं. इनमें कोई सच्चाई नहीं है. अब शनिवार को कंपनी ने कई सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है.

एमडी जयेन मेहता ने कहा- 36 लाख लोग भी हो रहे प्रभावित 

अमूल ब्रांड को चलाने वाले गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (Gujarat Cooperative Milk Marketing Federation) ने फिर से चेतावनी देते हुए कहा है कि उनका तिरुपति मंदिर की घी सप्लाई से कोई लेना-देना नहीं है. फेडरेशन के एमडी जयेन मेहता (Jayen Mehta) ने कहा कि हमारे साथ 36 लाख दुग्ध उत्पादक जुड़े हुए हैं. ऐसी अफवाहें फैलाने से उन पर भी गलत प्रभाव पड़ेगा. पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के 7 यूजर्स के खिलाफ भ्रामक जानकारी फैलाने का केस दर्ज कर लिया है. पुलिस केस में कहा गया है कि इन 7 लोगों ने दावा किया था कि लड्डू प्रसाद में मिलाया जाने वाला घी अमूल ब्रांड का है. यह मिल्क फेडरेशन की साख को चोट पहुंचाने के इरादे से किया गया है.

अमूल ने कभी नहीं भेजा तिरुपति मंदिर में घी

इससे पहले अमूल इंडिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट करते हुए कहा था कि उन्होंने कभी भी तिरुपति मंदिर में घी नहीं भेजा है. हमारा घी कड़े परीक्षणों के बाद बनता है. इसमें मिलावट की कोई गुंजाइश नहीं है. अमूल घी को बनाने के लिए हमारे पास आईएसओ सर्टिफाइड (ISO Certified) प्रोडक्शन प्लांट है. घी को बनाने में इस्तेमाल हो रहा दूध भी हमारे कलेक्शन सेंटर में आता है. यहां पर दूध का क्वालिटी टेस्ट भी परीक्षण होता है. हम FSSAI के सभी मानकों का पालन करते हुए अपने सारे प्रोडक्ट बनाते हैं. हमने पिछले 50 साल से अच्छे प्रोडक्ट देकर लोगों का भरोसा जीता है. हमारा अनुरोध है कि अमूल के बारे में किसी भी माध्यम से ऐसा दुष्प्रचार न करें.

मिलावटी घी के इस्तेमाल के आरोपों से खड़ा हुआ विवाद 

यह विवाद तब शुरू हुआ, जब आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) ने आरोप लगाया कि तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में कथित मिलावट पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के कार्यकाल के दौरान हुई. हालांकि, जगन मोहन रेड्डी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. मंदिर मैनेजमेंट ने कहा था कि जांच में संकेत मिले हैं कि जानवरों की चर्बी और ताड़ के तेल आदि का इस्तेमाल घी में हुआ है.

Previous Post

आपने विराट का यह डांस देखा क्या… शाकिब अल हसन के आउट होते ही किंग कोहली ने जमकर लगाए ‘ठुमके’

Next Post

Shah Rukh Khan को करण जौहर की फिल्म में करना पड़ा था शर्मिंदगी का सामना, वीडियो हुआ वायरल

Next Post
Shah Rukh Khan को करण जौहर की फिल्म में करना पड़ा था शर्मिंदगी का सामना, वीडियो हुआ वायरल

Shah Rukh Khan को करण जौहर की फिल्म में करना पड़ा था शर्मिंदगी का सामना, वीडियो हुआ वायरल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .