नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सुरक्षा को लेकर गुरुवार को CRPF ने बड़ा बयान दिया है। इसमें कहा गया है कि राहुल ने 2020 से अब तक कई बार सुरक्षा के तय निर्देशों का उल्लंघन किया है। सीआरपीएफ ने बताया कि राहुल गांधी ने 113 बार सुरक्षा के नियम तोड़े हैं। दरअसल कांग्रेस ने केंद्र सरकार से भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। इसको लेकर पार्टी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था। उन्होंने कहा था कि दिल्ली में राहुल की सुरक्षा में कई बार चूक हुई है। इस मामले में आईबी ने यात्रा में शामिल लोगों से पूछताछ की है।
Contact Us For Advertising:
info@charchaaajki.in




